हड्डी में कमजोरी के लक्षण
Symptoms of Calcium Deficiency in Bones: हम बचपन से ही पढ़ते आए हैं कि हमारे शरीर का ढांचा हड्डियों से बना है। ये हड्डियां ही शरीर को आकार, मजबूती व सहारा देती हैं और साथ ही ये शरीर के अंगों के कई जरूरी अंगों को प्रोटेक्शन देती है जैसे खोपड़ी दिमाग की रक्षा करता है और पसलियां हृदय व फेफड़ों की। इसलिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है और उसके लिए हड्डियों में पर्याप्त कैल्शियम होना जरूरी है। अगर शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम जाए तो इसका असर सबसे पहले हड्डियों पर दिखने लगता है और फिर आपकी जीवनशैली पर। हड्डियों का कमजोर होना आपके पूरे शरीर की सन रचना को प्रभावित करता है। इसलिए आज हम आपको ऐसे 5 प्रमुख संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो बताते हैं कि आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो रही है।