गलत टाइम पर एक्सरसाइज करना (Working Out At Wrong Time)
What is right time to workout: नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से हृदय और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं, मसल्स मजबूत होते हैं और वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, एक्सरसाइज से तनाव कम होता है, नींद में सुधार होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सही समय पर और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि एक्सरसाइज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर आप गलत समय पर एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। एक्सरसाइज का सही समय न केवल आपके फिटनेस गोल्स को हासिल करने में मदद करता है, बल्कि यह आपकी समग्र सेहत को भी बेहतर बना सकता है। तो चलिए जानते हैं उन पांच परेशानियों के बारे में, जो गलत समय पर एक्सरसाइज करने से हो सकती हैं।
