दूध न पीने के नुकसान (Side Effects Of Not Drinking Milk)
दूध हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा जरूरी है यह बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हर कोई इस बारे में अच्छे से जानता है। दूध को एक संपूर्ण पोषण के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में इनकी पूर्ति करते हैं। इसलिए छोटे बच्चों से लेकर, जवान व बुजुर्ग हर किसी को रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ अन्य चीजों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। लेकिन यह भी सच है कि कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है और वे कई दिनों तक दूध नहीं पीते हैं। लेकिन शरीर में दूध की कमी के कारण कई बीमारियां होने का खतरा रहता है और इस लेख में हम आपको इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं अगर आप लगातार 10 दिनों तक दूध नहीं पीते हैं और साथ ही में किसी अन्य डाइट से भी कैल्शियम नहीं प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।