बहुत ज्यादा दवाएं खाने की आदत से धीरे-धीरे डैमेज होने लग सकते हैं शरीर के कई अंग, किडनी व लिवर समेत खतरा

Medicine effects: कुछ दवाओं का अत्यधिक सेवन आदत बन सकता है, जिससे भविष्य में उन दवाओं पर निर्भरता बढ़ सकती है। धीरे-धीरे यही दवाएं फायदा करने की बजाय नुकसान पहुंचाने लगते हैं और इन अंगों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

Written by Mukesh Sharma | Updated : July 25, 2024 3:31 PM IST

1/6

ज्यादा दवाओं से अंग डैमेज होना (Organ Damage After Overuse Of Medicine)

बहुत ज्यादा दवाओं का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं पैदा करने लगता है, जिससे उल्टी, दस्त, सिरदर्द, या चक्कर आना आदि लक्षण पैदा होने लगते हैं। यह किडनी, लिवर, और पेट पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे ये अंग ठीक से काम नहीं कर पाते। बहुत सारी दवाएं लेने से दवाओं के बीच इंटरैक्शन हो सकता है, जिससे उनकी प्रभावशीलता घट सकती है या हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं। अत्यधिक दवाओं के सेवन से नई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, या मौजूदा समस्याएं और बढ़ सकती हैं। दवाओं का सेवन केवल डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार ही करना चाहिए और जरूरत से ज्यादा दवाएं नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर प्रभाव डालती है और उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। चलिए आज हम इस आर्टिकल से जाने की कोशिश करें कि वह शरीर के कौन सी जरूरी अंग है जिन पर अत्यधिक सब दावों का सेवन नुकसानदायक साबित होता है।

2/6

1. किडनी (Kidney Damage After Overuse Of Medicine)

किडनी शरीर की सबसे जरूरी अंगों में से एक है और इसका सही रूप से कार्य करना बेहद आवश्यक है। अधिक दवाओं का सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है और किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। इससे किडनी में सूजन, दर्द, या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वही है किडनी की बीमारियों को भी पैदा कर सकते हैं इसलिए आपको ध्यान देना होगा। Also Read - चुपके से इन 5 अंगों को डैमेज कर देगी शरीर में इस विटामिन की कमी, भूलकर भी न करें इनके लक्षणों को इग्नोर

3/6

2. लिवर (Liver Damage After Overuse Of Medicine)

लीवर का स्वस्थ रहना भी जरूरी है क्योंकि यह जब से चारों रूप से काम करता है तो आप संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहने की और बढ़ते हैं। लिवर दवाओं को मेटाबोलाइज करता है। अत्यधिक दवाओं के सेवन से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता कम हो सकती है और लिवर में सूजन या सिरोसिस जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

4/6

3. आंत (Intestine Damage After Overuse Of Medicine)

दवाओं, खासकर एंटीबायोटिक्स, के अत्यधिक सेवन से आंतों का बैक्टीरियल संतुलन बिगड़ सकता है। इससे डायरिया, गैस्ट्रिक समस्याएँ या अन्य पाचन समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए आपको डॉक्टर की सेवा के अनुसार है दावों का सेवन करना चाहिए और जरूरत ना होने पर दवाई ना ले। Also Read - शरीर के एक-एक अंग को खराब होने से बचाएंगे ये फल और सब्जियां, गर्मियां आने से पहले ही करें डाइट में शामिल

5/6

4. पेट (Stomach Damage After Overuse Of Medicine)

पेट का जुड़ाव हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य से होता है। एक छोटा सा बैक्टीरिया भी सीधे पेट पर ही अटैक करता है और आपको बीमार बना सकता है। दवाओं, विशेषकर दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक सेवन से पेट में अल्सर, जलन या अन्य पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।

6/6

5. हृदय (Heart Damage After Overuse Of Medicine)

हमारे शरीर में हृदय से जरूरी है और कौन सा होगा तो इसकी संस्कृति को लेकर लापरवाही क्यों बरतना। स्वास्थ्य स्पेशल बताते हैं कि कुछ दवाओं के लंबे समय तक सेवन से हृदय की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे रक्तचाप में वृद्धि, दिल की धड़कन में अनियमितता या अन्य हृदय संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद