Watermelon and milk: दूध और तरबूज का एक साथ बिल्कुल न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकती है ये नुकसान

Healthy Diet Tips: कुछ लोगों को दूध और तरबूज का शेक या स्मूदी बनाकर उसका सेवन करना बहुत अच्छा लगता है। हालांकि इन दोनों का एक साथ सेवन करना कई बार स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं दूध और तरबूज का सेवन करने से क्या फायदे हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: May 22, 2022, 4:25 PM

Watermelon and milk: दूध और तरबूज का एक साथ बिल्कुल न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकती है ये नुकसान photo icon1/6

दूध और तरबूज के नुकसान

गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लोग गर्मियों से बचने के लिए तमाम तरीके अपना रहे हैं लेकिन फिर भी इस भयंकर गर्मी से बचना मुश्किल हो रहा है। जब-जब गर्मियों की बात आती है, तो सभी के दिमाग में तरबूज का मौसम जरूर या आ जाता है। तरबूज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है इससे शरीर में पानी की पूर्ति होती है और साथ ही कई पोषक तत्वों की भी यह पूर्ति करता है। लेकिन अगर आप तरबूज खाने से ठीक पहले या बाद में दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। वैसे तो ऐसा माना जाता है कि दूध को किसी भी फल के साथ नहीं लेना चाहिए, लेकिन फिर भी लोगों को बनाना और मैंगो शेक बेहद पसंद होता है। लेकिन तरबूज के साथ दूध का सेवन करना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं, तरबूज और दूध का सेवन करने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

Watermelon and milk: दूध और तरबूज का एक साथ बिल्कुल न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकती है ये नुकसान photo icon2/6

पेट खराब कर सकता है दूध और तरबूज का सेवन

अगर आपको भी तरबूज खाना पसंद है, तो आपको भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप तरबूज के सेवन से ठीक पहले या बाद में दूध नहीं ले रहे हैं। तरबूज में कुछ अम्लीय गुण पाए जाते हैं, जो दूध के साथ मिलकर पेट को नुकसान पहुंचाते हैं। अक्सर कुछ लोगों को दूध और तरबूज एक साथ लेने से पेट में गैस व दर्द जैसी दिक्कत होने लगती हैं। Also Read - महिलाओं में पित्त की पथरी का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें, कारण और लक्षण और इलाज

Watermelon and milk: दूध और तरबूज का एक साथ बिल्कुल न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकती है ये नुकसान photo icon3/6

दूध और तरबूज से हो सकती है उल्टी

दूध और तरबूज का एक साथ सेवन करने से ये पेट में जाकर कई परेशानियां पैदा करते हैं, जिससे लोगों को मतली की समस्या होती है और कुछ गंभीर मामलों में उल्टी भी लग जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों पदार्थों की प्रकृति एक-दूसरे से अलग होती है और इस कारण से ये शरीर में पच नहीं पाते हैं और वापस बाहर आ जाते हैं।

Watermelon and milk: दूध और तरबूज का एक साथ बिल्कुल न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकती है ये नुकसान photo icon5/6

Watermelon-Smoothie-2

Watermelon and milk: दूध और तरबूज का एक साथ बिल्कुल न करें सेवन, सेहत को पहुंचा सकती है ये नुकसान photo icon6/6

कितनी देर का रखें अंतराल

अगर आपको तरबूज खाना पसंद है और आप दूध भी पीते हैं, तो बस आपको इतना ध्यान रखना होगा कि इन दोनों के सेवन के बीच में कम से कम 2 घंटे का समय रखें। उदाहरण के लिए अगर आपके तरबूज खाने से दो घंटे पहले और बाद तक आपको दूध नहीं पीना चाहिए। Also Read - तंबाकू छोड़ने के बाद कैंसर का खतरा कितना कम हो जाता है, कैंसर एक्सपर्ट्स से जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source