रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो हो जाएं सावधान! वरना सेहत को हो सकता है ये बड़ा नुकसान

क्या आप भी खाते हैं रोज ड्राई फ्रूट्स, वैसे तो हमें ड्राई फ्रूट्स खाने से बहुत फायदे मिलते हैं और ये हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करते है पर हमें ड्राई फ्रूट्स जरुरत से ज्यादा नहीं खाने चाहिए।

Written by TheHealthSite Web Desk | Updated : September 24, 2023 7:31 AM IST

1/5

ड्राई फ्रूट्स खाने के नुकसान

ड्राई फ्रूट्स खाने से हमारे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं पर अगर जरुरत के हिसाब से खाएं जाएं तो, लेकिन अगर जरुरत से ज्यादा खाते हैं, तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं, वो कहते हैं न कि हर चीज जरुरत के हिसाब से ही ठीक लगती है, अगर जरुरत से ज्यादा हो जाएं तो हानिकारक भी हो सकती है, ऐसे ही अगर आप जरुरत से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो ये भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इससे कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं।

2/5

किशमिश

किशमिश (Raisins) हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर होता है, इसके सेवन से शरीर से कमजोरी दूर होती है, अगर आप को कमजोरी और थकान महसूस हो रही हो, तो आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं, ये शरीर में चुस्ती लाती है और शरीर को ताकतवर बनाती है, साथ ही किशमिश में फाइबर पाया जाता है, जो हमें कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। Also Read - अर्थराइटिस में होने वाली परेशानी से राहत दिलाते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, जानें कैसे खाना है ज्यादा फायदेमंद

3/5

काजू

काजू (cashew) खाने से हमें कई फायदे मिलते हैं और काजू हमें कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है, क्योंकि काजू में भरपूर फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारा वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, और काजू में हेल्दी फैटस भी होता है। काजू हमारे दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें ब्लड शुगर और साथ ही दिल को सेहतमंद रखने वाले गुण पाएं जाते हैं।

4/5

अंजीर

अंजीर (Anjeer) बहुत ही पोष्टिक ड्राई फ्रूट्स है अंजीर खाने से शरीर को बुहत ही फायदे मिलते हैं। अंजीर को भीगोकर खाना काफी फायदेमंद होता है और अंजीर हमारे शरीर में ताकत को बनाएं रखती है, क्योंकि अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।  Also Read - बदलते मौसम में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बीमारियों से होगा बचाव

5/5

बादाम

बादाम (Almond) खाना तो हर किसी को पसंद होता है और बादाम हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है इससे हमारे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं, ये हमारे दिमाग और आंखों के लिेए बहुत लाभकारी होता है, इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। बादाम में फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है, शुगर के मरीजो के लिए बादाम का सेवन बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इसके सेवन से शुगर कंट्रोल रहती है।