होली से पहले फेशियल कराएं या नहीं
Is it Safe To Have Facial: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और कोई चाहता है कि उनकी फोटो अच्छी आनी चाहिए। खासतौर पर अगर होली जैसा त्यौहार हो और आपको ऑफिस, कॉलेज या अपनी सोसायटी में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं तो हैं तो ग्लोइंग स्किन पाए बिना आपका प्लान अधूरा है। ऐसे में अगर आप भी होली से पहले फेशियल कराने का सोच रहे हैं, ताकि होली के टाइम अच्छा ग्लो आ जाए, तो जरा रुकिए। दिल्ली में स्थित श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के यूनिट हेड एंड सीनियर कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी डॉ. निपुण जैन ने बताया कि किस स्किन टाइप के लिए होली से पहले फेशियल कराना कितना सेफ है। कहीं ऐसा तो नहीं कि होली के पहले फेशियल कराने से बाद में कलर या गुलाल लगने से आपकी स्किन उल्टा खराब हो जाए। चलिए इस बारे में अच्छे से जानकारी लेते हैं।