क्या सर्दियों में चेहरे पर बेसन लगाना चाहिए?

Winter Mai Chehre Par Besan: क्या आपकी स्किन भी सर्दियों में बेसन का घरेलू नुस्खा आजमाने के बाद ड्राई हो जाती है? अगर हां तो आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है और ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : January 7, 2026 2:28 PM IST

1/6

चेहरे पर बेसन कब लगाना चाहिए?

Chehre Par Besan Ka Istemal Kaise Kare: हममें से कई लोग हैं जो अपनी स्किन को क्लियर बनाने के लिए गर्मियों में बेसन का इस्तेमाल करते हैं। यही नुस्खा हम लोग सर्दियों में भी आजमाते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि क्या सच में सर्दियों में चेहरे पर बेसन लगाना फायदेमंद होता है या यह त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। ताकि अगली बार आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह अच्छे से पता हो और स्किन पर किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट से आप बच पाएं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि विंटर में फेस पर बेसन लगाने के फायदे और नुकसान क्या हैं।

2/6

पहले जानें सर्दियों में चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

पुराने जमाने से ही चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल इसलिए होता आ रहा है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं। यह हमारी त्वचा पर एक्ने-पिंपल्स को फैलने से रोकने और पोर्स को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को चमकदार बनाने में भी बेसन का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

3/6

सर्दियों में फेस पर बेसन लगाने के नुकसान

फायदे तो हम सभी जानते हैं, लेकिन अक्सर सर्दियों में बेसन का इस्तेमाल करना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ठंडी और शुष्क हवाएं हमारी स्किन को वैसे ही ड्राई बनाने का काम करती हैं। ऐसे में अगर हम चेहरे पर बेसन लगाते हैं तो यह त्वचा से नेचुरल ऑयल को सोख लेता है, स्किन को ड्राई करता है, सेंसिटिव स्किन वालों में एलर्जी को बढ़ाता है। आइए अब हम चेहरे पर सर्दियों में बेसन लगाने के 3 तरीकों के बारे में जानें।

4/6

बेसन में मिलाएं शहद

अगर आप हल्दी, बेसन और दही का पेस्ट अपने चेहरे पर लगा रहे हैं तो उसमें 2 चम्मच शहद मिक्स कर लें। शहद में एंटी-एजिंग, एंटी इंफ्लामेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाता है, चेहरे से फाइन लाइंस की अपीयरेंस को कम करने में मदद करता है और त्वचा को ग्लॉसी बनाता है। Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं

5/6

बेसन में मिलाएं एलोवेरा जेल

आप चाहें तो अन्य सामग्रियों की बजाय बेसन में सिर्फ एलोवेरा जेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। जी हां, यह स्किन को बिना ड्राई किए चेहरे की सारी गंदगी को साफ करने में मदद करेगा। आप हफ्ते में दो से तीन बार इस नुस्खे को आजमाएं और अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें।

6/6

बेसन के साथ मिलाएं गुलाब जल और तेल

देखें बेसन को अकेले किया गया इस्तेमाल स्किन को ड्राई कर सकता है। लेकिन अगर आप इसमें कोई ऐसी सामग्री मिक्स करते हैं जो नरिशिंग हो, तो ड्राईनेस से बचा जा सकता है। इसलिए आप 1 चम्मच बेसन में 1 विटामिन ई ऑयल कैप्सूल और जरूरत अनुसार गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें