छत्रपति शिवाजी से प्रेरित बच्चों के नाम
Hindu Baby Boy Names: फरवरी के महीने में अनेक शूरवीरों ने जन्म लिया है और उनमें से एक है छत्रपति शिवाजी महाराज भी हैं। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है और इसलिए फरवरी का महीने बेहद खास माना जाता है। कहा जाता है कि फरवरी के महीने में जन्म लेने वाले लड़के आज भी शूरवीरों का दिल लेकर ही पैदा होते हैं। अगर आपके बेटे का जन्म भी फरवरी के महीने में हुआ है, तो यह आपके और आपके बेटे के लिए सौभाग्य की बात है। आप अपने बेटे का नाम भी छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर रख सकते हैं और अगर आप अपने बेटे का नाम महान शूरवीर से प्रेरित होकर रखना चाहते हैं तो हम इस लेख में आपको कुछ अच्छे नाम बताने वाले हैं।