पुरुषों के लिए शिलाजीत के फायदे
भारत में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का इतिहास बहुत पुराना है और आयुर्वेद शिलाजीत (Shilajit) को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। शिलाजीत एक प्राकृतिक रेजिन है, जो खासतौर पर हिमालयी पर्वतों से मिलता है। शिलाजीत में कई खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पुरुषों की सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अंजना कालिया के अनुसार, शिलाजीत एक प्राकृतिक रेजिन है, जो मुख्य रूप से हिमालय, तिब्बत, गंगा और कश्मीर की पहाड़ियों में पाया जाता है। शिलाजीत में मुख्य रूप (Shilajit Benefits For Men) से जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व पुरुषों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
