अपने गुस्से को लेकर क्या बोलीं शहनाज गिल?
Shehnaaz Gill Gussa Manage karne Ke Liye Konsi Therapy leti hain: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर व एक्ट्रेस शहनाज गिल आजकल 31 अक्टूबर 2025 को आने वाली अपनी फिल्म 'इक कुड़ी' के प्रमोशन में जोरो-शोरो से लगी हुई हैं। इसी दौरान उन्होंने कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म से लेकर अपने पर्सनल लाइफ एक्सपीरियंस के बारे में शेयर किया। बातचीत के दौरान जब शहनाज से पुछा गया कि क्या उन्होंने कभी थेरेपी ली है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि 'मैंने बहुत सारी थेरेपी ली है, खासकर अपने गुस्से के मुद्दों के लिए। कभी-कभी मैं इसे खो देती हूं।' शहनाज अकेली नहीं हैं जिन्हें एंगर इशू है, बल्कि हम में से भी कई ऐसे लोग हैं जो अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और लोगों को हानि पहुंचाते हैं। किसी के लिए भी इस तरह का गुस्सा हानिकारक हो सकता है, इसलिए हमने साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉ मालिनी सबा से बात की और जाना कि एंगर मैनेजमेंट थेरेपी लेना क्यों जरूरी है और हम कैसे कुछ आसान टिप्स की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं वह क्या बोलीं।