गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं?

Rosewood Leaf Benefits: शीशम के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसी कई तत्व होते हैं। रोजाना नियमित रूप से इसका काढ़ा पीने से शरीर में कई प्रकार के अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rahul Sharma | Published : April 11, 2025, 3:19 PM

गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं? photo icon1/6

शीशम के पत्ते में होते हैं औषधीय गुण

गर्मियों में ज्यादा भाग दौड़ के वजह से अधिकतर लोग स्वास्थ का ध्यान नहीं दे पाते और उन्हें डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में शीशम का पत्ता लाभदायक हो सकता है। आयुर्वेद में शीशम के पत्ते को औषधीय के रूप में जड़ी बूटी के तरह इस्तमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जो शरीर में अच्छे बदलाव लाते हैं। रोजाना नियमित रूप से शीशम के पत्ते का काढ़ा पीने से शरीर से कई बीमारियों को खत्म किया जा सकता है।

गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं? photo icon2/6

पाचन तंत्र बेहतर करे

शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। यह पेट के दर्द और सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसके काढ़े का सेवन करने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके औषधीय तत्व बुखार को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह सर्दी और खांसी को जड़ से खत्म करने में सक्षम होता है। रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करने पर शरीर में स्वांस लेने की क्षमता बढ़ती है। Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं? photo icon3/6

चहरे में निखार आता है और बाल मजबूत होता है

शीशम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इसका काढ़ा पीने से स्वास्थ ठीक रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर त्वचा में निखार आता है और दाग-धब्बे , मुंहासे को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। यह बालों को स्वस्थ बनाता है और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता है। शीशम के पत्तों में ऐसे गुण होते है जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से इसे बालों में लगाने पर रुसी को कम कर सकते हैं।

गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं? photo icon4/6

हृदय रोग से बचाए

शीशम के पत्ते का काढ़ा पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और मधुमेह के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। इसका काढ़ा पीने से हृदय का स्वास्थ बेहतर राहत है और ह्रदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर से टॉक्सिंस का बहुत निकलने में मदद करते हैं जिनके वजह से शरीर स्वस्थ और हेल्दी रहती है। Also Read - विटामिन डी की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है?

गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं? photo icon5/6

तनाव कम करे और बेहतर नींद दिलाए

शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से रात में बेहतर नींद आती है। इसका काढ़ा शरीर को दर्द से आराम देने में सहायता करता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और तनाव को काम करने में मदद करता है साथ में यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जिससे शरीर सक्रिय रहती है।

गर्मियों में शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से कौन सी बीमारियां सही होती हैं? photo icon6/6

इम्युनिटी बढ़ाए

शीशम में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सक्षम होते हैं। रोजाना नियमित रूप से इसका काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी, खासी जैसी वायरल बीमारी का खतरा कम हो जाता है। Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source