शरीर में ददोरा पड़ने का इलाज क्या है?
Sharir me Dadora ka Ilaj : ददोरा पड़ना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें स्किन पर चकत्ते उभरने लगते हैं। यह मुख्य रूप से एक तरह की स्किन एलर्जी है, जो सेंसटिव स्किन या फिर कुछ दवाओं के रिएक्शन से हो सकती है। इस स्थिति में स्किन पर खुजली, लाल रंग के धब्बे और पित्ती उछलने जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके अलावा दरोरे पड़ने का कारण पसीना आना, स्किन पर संक्रमण, ऑटो इम्यून डिजीज इत्यादि कारणों से हो सकता है। अगर आप इस परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो कुछ आसान से घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर ददोरा पड़ने का इलाज ( Dadora ka Ilaj ) क्या है?
