Sportsperson Hindi
2017 शादियों का साल सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही नहीं बल्कि खेल जगत के लिए भी था। यहां बता रहे हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो 2017 में किसी के आगे दिल हार गए और हो गई उनकी शादी।
2017 शादियों का साल सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही नहीं बल्कि खेल जगत के लिए भी था। यहां बता रहे हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो 2017 में किसी के आगे दिल हार गए और हो गई उनकी शादी।
कुश्ती में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता, साक्षी मलिक ने इस साल मई में अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान सत्यवर्त कादियान के साथ गठबंधन किया।
भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान ने अपनी लेडी लव और फ़िल्म 'चक दे' की अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की।
एक और भारतीय क्रिकेटर जिनकी 2017 में हुई सगाई और शादी, वह हैं भुवनेश्वर कुमार। नवम्बर में इस मशहूर क्रिकेटर ने नुपुर नागर से शादी कर ली।
लोकप्रिय भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री का भी विवाह हुआ 2017 में। उन्होंने अपनी प्रेमिका सोनम भट्टाचार्य से विवाह किया, जो उनके पूर्व कोच की बेटी हैं।
प्रो कबड्डी लीग में नाम कमाने वाले (पीकेएल) कबड्डी खिलाड़ी मनिंदर सिंह ने भी 2017 में शादी कर ली।