सेमल के फूल के फायदे
Semal Flower Benefits in Hindi: सेमल का पेड़ बेहद लंबा होता है। इस पर लाल रंग के फूल होते हैं, जिन्हें सेमल के फूल (Semal ke Phool) कहा जाता है। वैसे तो सेमल का पेड़ कई जगहों पर होता है। लेकिन, पहाड़ी इलाकों में सेमल का पेड़ ज्यादा देखने को मिलता है। सेमल के फूल वसंत ऋतु में खिलते हैं। ये फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं, उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सेमल के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल समेत कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा और पाचन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आप सेमल के फूलों को खा भी सकते हैं। सेमल के फूलों का सेवन करने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इन फूलों को खाने से रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा भी सेमल के फूल के कई फायदे होते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हास्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं सेमल फूल के फायदे (Semal Phool ke Fayde)-