चेहरे का ग्लो बढ़ाते हैं ये 5 सीड्स, इस तरह करें डाइट शामिल

Verified VERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Seeds for Skin: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। आप कुछ सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करके भी चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

Written by Anju Rawat | Published : February 16, 2026 1:49 PM IST

1/6

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए सीड्स

Seeds for Glowing Skin: ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर वे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे उनकी स्किन साफ और क्लीन होगी। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्किनकेयर के साथ ही, आप क्या खा रहे हैं, इसका भी त्वचा पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए आपकी डाइट भी काफी हेल्दी होनी चाहिए। नट्स और सीड्स को स्किन हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कौन-से सीड्स खाने चाहिए?

2/6

चिया सीड्स (Chia Seeds)

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स खाने से स्किन को नमी मिलती है। चिया सीड्स एंटी-एजिंग का काम करते हैं। यह त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करते हैं। चिया सीड्स खाने से चेहरे की सूजन कम होती है। आप चिया सीड्स को रातभर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो चिया सीड्स को स्मूदी और दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।  Also Read - गर्म दूध में चिया सीड्स भिगोकर खाने से सेहत को मिलेंगे एक साथ कई फायदे, साथ में दूर होंगी कई बीमारियां

3/6

अलसी के बीज (Flax Seeds)

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन भी कर सकते हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। अलसी के बीजों का सेवन करने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

4/6

कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)

कद्दू के बीज भी स्किन के लिए बेहद फायेदमंद होते हैं। कद्दू के बीजों में विटामिन ई और जिंक अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। कद्दू के बीज खाने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है और स्किन रिपेयर होती है। कद्दू के बीजों को सुबह नाश्ते या स्नैक्स में खाना बेहद लाभकारी होता है। कद्दू के बीज त्वचा का निखार बढ़ाते हैं और दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होते हैं। Also Read - इन 3 तरीकों से सुबह खाली पेट करें चिया सीड्स का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

5/6

तिल के बीज (Sesame Seeds)

तिल के बीज हड्डियों के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद अच्छे होते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से अपनी डाइट में तिल के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। तिल के बीज खाने से स्किन को पोषण मिलता है और स्किन यंग-खूबसूरत नजर आती है। अगर आप रोजाना रोस्टेड तिल सीड्स खाएंगे, तो कुछ ही दिनों में आपको त्वचा पर फर्क देखने को मिल जाएगा। तिल के बीज चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है।

6/6

सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। विटामिन ई एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को यूवी नुकसान से बचाता है। आप रोज स्नैक्स में सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे त्वचा पर चमक आती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। सूरजमुखी के बीज खाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।  Also Read - चिया सीड्स से बिगड़ सकती है सेहत, जानें खाने का सही तरीका!