सर्दियों में चेहरे की ड्राई स्किन और पपड़ी कैसे निकालें? ये 5 चीजें हैं बेहद कारगर, जरूर करें ट्राई

Dry Skin ke Liye Remedies in Hindi: अगर सर्दियों में आपके चेहरे पर पपड़ी जमा हो जाती है, तो आप घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों को लगाने से त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाता है।

Written by Anju Rawat | Published : December 30, 2025 9:33 AM IST

1/6

चेहरे की पपड़ी कैसे निकालें?

Home Remedies for Dry Skin: सर्दियों का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन, इस मौसम में कई बीमारियां घेर लेती हैं। इस मौसम में त्वचा भी प्रभावित होती है। सर्दियों में कम नमी और शुष्क हवाओं की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इस मौसम में ड्राईनेस की वजह से चेहरे पर पपड़ी जमा हो सकती है। इससे स्किन पर ड्राईनेस हो जाती है और स्किन फटी-फटी सी नजर आती है। ऐसे में चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए अक्सर लोग महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो चेहरे की पपड़ी निकालने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सर्दियों में चेहरे की ड्राई स्किन और पपड़ी कैसे निकालें?

2/6

एलोवेरा जेल

सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर जमी पपड़ी और ड्राई स्किन भी आसानी से निकल जाती है। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है। एलोवेरा जेल लगाने से डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होते हैं। अगर आप चेहरे पर रोजाना एलोवेरा जेल लगाएंगे तो इससे चेहेर की पपड़ी भी निकल जाएगी और स्किन ग्लो करेगी। Also Read - सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें 5 तरीके, जिनसे स्किन पर आएगा निखार

3/6

नारियल का तेल

सर्दियों में चेहरे पर नारियल का तेल लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है। नारियल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह त्वचा पर नमी बनाए रखता है और स्किन का ग्लो बढ़ाता है। नारियल तेल लगाने से चेहरे पर जमी पपड़ी और ड्राई स्किन दूर होती है। नारियल का तेल लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं। नारियल तेल ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आपकी सेंसिटिव और ड्राई स्किन है, तो सर्दियों में नारियल का तेल जरूर अप्लाई करें। आप रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर छोड़ सकते हैं।

4/6

विटामिन ई कैप्सूल

सर्दियों में चेहरे की पपड़ी हटाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप 2 विटामिन ई कैप्सूल लें और इसका तेल निकालकर चेहरे पर अप्लाई करें। 1-2 मिनट तक मसाज करें और फिर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल या गुनगुने पानी से साफ करके मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। विटामिन ई कैप्सूल लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है और इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं। विटामिन ई कैप्सूल लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। Also Read - सर्दियों में भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, रूखी और बेजान हो सकती है स्किन

5/6

ग्लिसरीन

सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना काफी अच्छा होता है। आप चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। आप एक चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। ग्लिसरीन त्वचा को नमी प्रदान करता है। अगर आप चेहरे पर रेगुलर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे चेहरे की चमक भी बढ़ेगी। ग्लिसरीन लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है।

6/6

पपीते का पेस्ट

सर्दियों में पपीते का पेस्ट लगाना भी बेहद अच्छा होता है। अगर सर्दियों में आपके चेहरे पर पपड़ी सी बन जाती है, तो आप पपीते के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता लें और इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। पपीते में मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बे और डेड स्किन सेल्स रिमूव करते हैं। पपीते का पेस्ट लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। Also Read - सर्दियों में काफी ज्यादा ड्राई हो जाती हैं स्किन, इन तरीकों से त्वचा को करें सॉफ्ट और ग्लोइंग