सर्दियों में अंजीर कैसे खाएं?- How To Eat Dry Figs In Hindi
Sardi me Anjeer Kaise Khaye: सूखा अंजीर, एक ड्राई फ्रूट है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं। इसके अलावा, अंजीर मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और फाइबर का भी बेहतर सोर्स है। अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अंजीर को पाचन-तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अंजीर तासीर में गर्म होता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना लाभकारी होता है। अंजीर खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। आप सर्दियों में इन 5 तरीकों से अंजीर खा सकते हैं।
