क्या वाकई गुड़हल के पत्तों का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद है?
महिलाओं को अलग अलग तरह से सफेद पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में इस दौरान लक्षण अलग अलग दिख सकते हैं लेकिन समस्या बहुत कॉमन हो चुकी है। कमर दर्द, पेट दर्द, थकान, शरीर में कमजोरी, योनि में खुजली के साथ अन्य शरीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहना आदि लक्षण सफेद पानी की समस्या के दौरान महसूस किए जा सकते हैं। महिलाओं में जब सफेद पानी गाढ़ा और बदबूदार आने लगता है तो यह किसी संक्रमण का लक्षण भी हो सकता है जिसे समय रहते डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको गुड़हल के पत्तों का एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जो महिलाओं की इस समस्या को काफी हद तक सही कर सकता है। आइए जानते हैं गुड़हल के पत्तों का सेवन किन तरीकों से करना बेस्ट होगा।