करी पत्ते से सफेद बाल काले कैसे करें?
आजकल की लाइफस्टाइल और पोल्यूशन जैसे कारणों से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं। यही वजह है कि इन दिनों बहुत कम उम्र के लोगों, युवाओं और स्टुडेंट्स के भी बाल सफेद हो रहे हैं। सफेद बालों को काला करने के लिए आप हेयर डाय और हेयर कलर का इस्तेमाल तो कर सकते हैं लेकिन, इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके सफेद बालों को काला बनाने के लिए बिना केमिकल वाली हेयर डाय भी तैयार की जा सकती है। यह हेयर डाय आप करी पत्तों से तैयार कर सकते हैं। आइए जानें कि कैसे आप घर पर करी पत्ते से हेयर डाय कैसे तैयार कर सकते हैं और इस हेयर डाय को लगाने के अन्य फायदे क्या हैं?