सबसे खतरनाक सिगरेट (Most Dangerous Cigarette)
Sabse khatarnak cigarette: धूम्रपान दुनिया के सबसे खतरनाक नशे में से एक होता है, लोगों की इस बारे में अलग अलग धारणाएं होती है। कुछ लोगों को लगता है कि शराब की तुलना में धूम्रपान नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि शराब की तुलना में धूम्रपान कहीं ज्यादा खतरनाक होता है। आजकल देखा जा रहा है कि कम उम्र में ही बच्चों को सिगरेट पीने की आदत लग जाती है और कई तरह की अलग-अलग फ्लेवर में सिगरेट आने लगी हैं। वैसे तो ये सारी ही सिगरेट हानिकारक होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है अलग-अलग प्रकार की सिगरेट में कुछ ऐसी सिगरेट भी हैं, जो बाकी की तुलना में ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं। अगर आपक स्मोकिंग करते हैं या आपके परिवार में कोई स्मोकिंग करता है, तो इस बारे में हम आपको बताएंगे कि किस तरह की सिगरेट सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती है।
