मुंहासों को खत्म कर देगा इस मिट्टी का लेप, झुर्रियां भी हो जाएंगी बिल्कुल कम

Rose Water with Multani Mitti Benefits for Skin: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाने से मुंहासे खत्म होते हैं। ये उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों (Chehre Par Multani Mitti Lagane ke Fayde) को भी कम करता है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : November 25, 2025 8:25 AM IST

1/6

त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगाने के फायदे

Rose Water with Multani Mitti Benefits for Skin: आज की लाइफस्टाइल, खानपान, मेकअप और गलत स्किन केयर की वजह से चेहरे पर मुंहासे (Acne) और झुर्रियां (Wrinkles) की समस्याएं बढ़ रही हैं। मुंहासे और झुर्रियां दो ऐसी परेशानियां हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को बिल्कुल ही छीन लेती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के महंगे प्रोडक्ट्स, क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट अजमाते हैं। लेकिन इन चीजों का असर ज्यादा समय तक नहीं रहता है। ऐसे में मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे फायदेमंद होते हैं। मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने का एक ऐसा ही नुस्खा है मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक (Chehre Par Multani Mitti or Gulab Jal Ka Face Pack Lagane ke Fayde)।

2/6

क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

मुल्तानी मिट्टी के पोषक तत्व त्वचा से अतिरिक्त तेल (Excess Oil) हटाती है। ये मिट्टी पोर्स को डीप-क्लीन करती है। इससे त्वचा पर मुंहासे पैदा होने वाले बैक्टीरिया का खात्मा हो जाता है। मुल्तानी मिट्टी के तत्व त्वचा को ठंडक देकर दाग-धब्बों को भी कम करते हैं। वहीं, गुलाब जल के तत्व त्वचा की सूजन व लालिमा को कम करके झुर्रियों को हल्का करते हैं। Also Read - 10 रुपए की इस चीज से दूर हो जाएंगे आपके मुंहासे, इन 2 तरीकों से लगाएंगे तो मिलेगा फायदा

3/6

मुंहासे कैसे कम करता है मुल्तानी मिट्टी + गुलाब जल फेस पैक?

अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा पर मौजूद एक्सेस ऑयल को हटाता है और पोर्स साफ करता है। दिल्ली की एलांटिक हेल्थ केयर की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि मुंहासों का सबसे बड़ा कारण है त्वचा पर अधिक तेल, बंद पोर्स, गंदगी और मृत कोशिकाओं का जमा होना होना। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा से अतिरिक्त सीबम सोख लेता है और पोर्स को साफ करता है, जिससे मुंहासे बनने की संभावना कम हो जाती है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। बाद में चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

4/6

संक्रमण को कम करता है

एक्सपर्ट के अनुसार, गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुहांसों के कारण बनने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं। चेहरे पर नियमित रूप से मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने से संक्रमण कम होता है। इसको लगाने से त्वचा शांत महसूस होती है और पिंपल्स तेजी से सूखने लगते हैं। Also Read - चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें?

5/6

पोर्स को टाइट करता है

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को चेहरे पर लगाने से झुर्रियों की परेशानी दूर होती है। झुर्रियां अक्सर होती हैं जब त्वचा ढीली हो, टोन कम हो या किसी भी कारण से कोलेजन कम हो रहा हो। मुल्तानी मिट्टी स्किन की टाइटनेस को बढ़ाती है। यह त्वचा को फर्मिंग इफेक्ट देती है, जिससे फाइन लाइन्स धीरे-धीरे कम दिखती हैं। मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा के पोर्स धीरे-धीरे टाइट होने लगते हैं। इससे झुर्रियों की समस्या खत्म हो जाती है।

6/6

त्वचा को मुलायम करता है

ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के कारण अक्सर त्वचा ड्राई और रफ हो जाती है। रफनेस और ड्राइनेस के कारण भी नीचे की लाइन्स अधिक दिखती हैं। इन समस्याओं को दूर करने में भी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फायदेमंद होता है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेशन देता है, जिससे त्वचा स्मूथ दिखाई देती है और झुर्रियां कम नजर आती हैं। Also Read - मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल: सर्दियों में स्किन के लिए क्या होता है फायदेमंद? जानें