इम्यून सिस्टम मजबूत करे
लहसुन में कई प्रकार के पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करने से सर्दी, जुकाम और अन्य वायरल बीमारियों से भी बचा जा सकता है।