भुना चना और खजूर खाने के फायदे
Benefits Of Roasted Chana And Dates: भुना चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ प्रदान करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शाम की छोटी भूख के लिए भुने चने खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भुने चने के साथ खजूर का सेवन किया है? जी हां, भुने चने और खजूर का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, ये दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चने में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, खजूर में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं भुना चना और खजूर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -
