बार-बार हेयर कलर करने के नुकसान
Hair Color Karne ke Nuksan: बालों को कलर करना कुछ लोगों के लिए फैशन बन चुका है तो कुछ लोगों के लिए मजबूरी भी है। यही कारण हैकि आज मार्केट में न जानें कितने हेयर कलर के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं। युवाओं से लेकर उम्रदराज़ लोग तक अलग-अलग शेड्स और स्टाइल्स को अपनाने लगे हैं। हालांकि यह बदलाव आकर्षक दिखने में मदद करता है, लेकिन बार-बार बालों में केमिकलयुक्त डाई का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है और क्या आप जानते हैं कि लगातार हेयर कलर लगाने से शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं? इनमें मौजूद केमिकल्स न सिर्फ बालों की सेहत बिगाड़ते हैं, बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं हेयर कलर से जुड़ी 5 खतरनाक बीमारियां।
