Advertisement

दाद से हैं परेशान, तो ये 6 घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

आयोडिन में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दाद की समस्या को खत्म करने में काफी असरकारक होते हैं।

Written By Anshumala
Published : May 19, 2019 6:50 PM IST

ringworm home remedies

दाद (रिंगवॉर्म) एक फंगल इंफेक्शन है, जो त्वचा, नाखून और सिर की त्वचा को प्रभावित करता है। दाद को मेडिकल भाषा में टिनीया कहते हैं। यह समस्या विशेष रूप से बच्चों को होता है। इस संक्रमण के कारण त्वचा पर गोल आकार में स्केली पैच बन जाते हैं। इस अवस्था में त्वचा का लाल होना, खुजली और सूजन होने की समस्या होती है। यदि आपको भी यह समस्या परेशान कर रही है, तो कुछ घरेलू उपचारों को आजमाकर देख सकते हैं। इनकी मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

ringworm home remedies 2

लहसुन: लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दाद की समस्या के लिए बहुत प्रभावी होते हैं। यह उन बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है जिनके कारण दाद की समस्या उत्पन्न होती है। लहसुन के दो टुकड़ें लें और उसे दाद पर रब करें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक आपको कोई सुधार नजर ना आए।

ringworm home remedies 3

नीम: नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो दाद, खुजली और विभिन्न त्वचा संक्रमणों के इलाज के लिए फायदेमंद होता है। नीम के तेल को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर दाद पर लगाएं। इस प्रक्रिया को रोजाना करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Advertisement

ringworm home remedies 4

सेब का सिरका: सेब के सिरके में एंटीमाइक्रोबियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो त्वचा को कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है जिससे दाद या त्वचा संबंधी और समस्याएं उत्पन्न नहीं होती है। रूई पर सेब के सिरके की कुछ बूंद लें और उसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं।

ringworm home remedies 5

आयोडिन: आयोडिन में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दाद की समस्या को खत्म करने में काफी असरकारक होते हैं। यह बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन को दूर करता है। आयोडीन सोल्युशन में रूई को डुबाएं और उसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल दिन में तीन बार से ज्यादा ना करें।

ringworm home remedies 6

हल्दी: हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं जो दाद की समस्या के साथ-साथ कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। यह दाद की समस्या के दौरान हो रही परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है। हल्दी हर प्रकार के फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से त्वचा को बचाता है। हल्दी के रस को दिन में तीन बार प्रभावित हिस्से पर लगाने से जल्द आराम मिलता है।

ringworm home remedies 7

पपीता: कच्चे पपीते में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो त्वचा पर जमे बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने में मदद करता है जिससे दाद की समस्या उत्पन्न नहीं होती है और त्वचा को अन्य संक्रमण से भी बचाता है। कच्चे पपीते को प्रभावित हिस्से पर 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर उसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। इस उपचार को कम से कम दिन में 2 बार जरूर करें। कुछ ही दिनों में आपको दाद की समस्या से राहत मिलेगी।