hamburger icon
A
Read in English

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन

Flaxseeds for Uric Acid : यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 4, 2023, 8:51 PM

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन photo icon1/6

यूरिक एसिड में कैसे खाएं अलसी?

Flaxseeds for Uric Acid : यूरिक एसिड आज के समय में काफी कॉमन परेशानी हो चुकी है। इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को जोड़ों काफी तेज दर्द (Joints Pain) महसूस होता है। साथ ही गठिया की समस्या भी बढ़ने लगती है। दरअसल, किडनी हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जो शरीर में जमा गंदगी को बाहर कर सकता है। लेकिन अगर किसी कारण से किडनी इन गंदगी को बाहर करने में असमर्थ होता है, जो कई तरह के अपशिष्ट पदार्थ जमा होने गलते हैं। इसमें यूरिक एसिड भी शामिल है। ब्लड में (Uric Acid Increase) बढ़ने पर इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अलसी का सेवन (Is flaxseed good for high uric acid?) कर सकते हैं। अलसी यूरिक एसिड की परेशानी में काफी लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कैसे (how to eat flax seeds for uric acid) खाएं अलसी के बीज?

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन photo icon2/6

खाने के बाद खाएं - Eating Flax Seeds After Meal

ब्लड में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अलसी के बीजों को खाना खाने के करीब 1 से 2 घंटे बाद चबाकर खाएं। ऐसा करने से प्यूरीन नामक हाई प्रोटीन से बनने वाला यूरिक एसिड आपके शरीर से बाहर हो सकता है। ध्यान रखें कि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से 25 ग्राम अलसी का सेवन कर सकते हैं। इससे अधिक मात्रा में अलसी आपके शरीर को गर्म कर सकते हैं।  Also Read - सुबह खाली पेट खाएं ये काले बीज और पी लें 1 गिलास गर्म पानी, बढ़ा हुआ शुगर लेवल होगा फटाफट कम

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन photo icon3/6

Flaxseed For Constipation

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन photo icon4/6

रात में दूध के साथ खाएं अलसी - Flaxseeds With Milk In Uric Acid

रात में सोने से पहले दूध के साथ अलसी के बीजों से बने पाउडर को मिक्स करके ले सकते हैं। इससे हाई प्रोटीन के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही शरीर में मौजूद अतिरिक्त गंदगी भी बाहर हो सकती है।  Also Read - 15 दिनों तक गर्म पानी के साथ अलसी खाने के फायदे

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन photo icon5/6

सलाद के ऊपर छिड़कें - Eating Salad And Flaxseeds In Uric Acid

यूरिक एसिड के मरीजों को अलसी के बीजों का सेवन सलाद के साथ भी करना चाहिए। जिस तरह से आप चिया सीड्स या फिर अन्य तरह के बीजों को सलाद पर छिड़कर खाते हैं। उसी तरह से रोस्टेड या फिर कच्चे अलसी के बीजों को आप सलाद पर छिड़कर खा सकते हैं। इससे यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर फेंकने के लिए खाएं अलसी, रोजाना इन तरीकों से करें सेवन photo icon6/6

सब्जियों में करें मिक्स

अलसी के बीजों को सब्जियों मुख्य रूप से तोरई, लौकी जैसी चीजों में मिक्स करके खा सकते हैं। यह काफी हद तक यूरिक एसिड की समस्याओं को कम कर सकता है।  Also Read - अलसी का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 परेशानियां, इस तरह रोजाना करें सेवन