• हिंदी

नहाते समय लोग अक्सर शरीर के इन 5 अंगों की नहीं करते सफाई, जिसके कारण बढ़ रहा कई बीमारियों का खतरा

Showering tips: शरीर की सफाई रखने और यहां तक कि स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से नहाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोग नहाते समय भी कुछ अंगों की सफाई नहीं कर पाते हैं जिनकी सफाई करना जरूरी होता है।

Written by Mukesh Sharma | Updated : June 9, 2023 3:51 PM IST

नहाते समय इन अंगों को करें साफ (Must Clean These Parts While Bathing)

How To Shower Properly in hindi: गर्मियों से बचने के लिए हम न जाने कितने तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी गर्मी से बचना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर गर्मी से राहत दिलाने वाला सबसे ज्यादा कारगर कोई तरीका है, तो वह नहाना ही है। गर्मियों से बचने के लिए लोग दिन में कई-कई बार नहा लेते हैं, तब जाकर उन्हें राहत मिलती हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे ही हैं, जो गर्मियों में भी सिर्फ एक बार ही नहाते हैं। हालांकि, एक बार नहाएं या कई बार लेकिन नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। नहाते समय यह सुनिश्चित जरूर करना चाहिए कि हमने हमारे शरीर के सारे अंगों को अच्छे से धो लिया है। दरअसल, हमारे शरीर के कई ऐसे हिस्से हैं, जिन्हें हम अक्सर नहाते समय धोना भूल जाते हैं और इस लेख में हम आपको ऐसे ही तरीकों के बारे में अभी बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं आखिर नहाते समय किन हिस्सों को धोना अक्सर भूल जाते हैं लोग और इस कारण से कई बीमारियों व इन्फेक्शन आदि होने का खतरा बढ़ रहा है।

कांख की सफाई जरूरी (Clean Armpits While Bathing)

कांख यानी अंडरआर्म्स हमारे शरीर का वह हिस्सा है, जिसमें सबसे ज्यादा पसीना आता है और सबसे ज्यादा बदबू रहती है। इस हिस्से को नहाते समय अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी है और अक्सर लोग इसे ही साफ करना भूल जाते हैं। साबुन व पानी के साथ अच्छे से इस हिस्से को धोएं क्योंकि ऐसा न करने से कांख की त्वचा में इन्फेक्शन भी पैदा कर सकता है। Also Read - स्किन पर फोड़े-फुंसी और नीले-नीले निशान खून में खराबी की ओर कर सकता है इशारा, इन तरीकों से करें बचाव

घुटने और कोहनी (clean Elbow And Knee While Bathing)

कोहनी और घुटने के बाहरी हिस्से वाली त्वचा आमतौर पर सूख और कठोर हो जाती है। ऐसा आमतौर पर इसलिए भी होता है क्योंकि हम उसकी अच्छे से सफाई नहीं कर पाते हैं। वहीं कोहनी और खुटने की अंदर की स्किन को भी नहाते समय साफ करते रहना चाहिए, इससे स्किन खराब नहीं होती है।

पैरों की उंगलियां (Clean Toes In While Bathing)

पैर हमारे शरीर का वह हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा धूल-मिट्टी व गंदगी के संपर्क में आता है। हम नहाते समय अपने पैर तो धो लेते हैं, लेकिन पैरों की उंगलियों के बीच के हिस्से में मिट्टी व गंदगी जमा रहती है। इनकी नियमित रूप से सफाई न करने से कारण पैरों में इन्फेक्शन जैसे एथलीट फुट आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। Also Read - Link between Diabetes and Hypertension: डायबिटीज के मरीज आसानी से हो सकते हैं हाई BP के शिकार, एक्सपर्ट टिप्स से रखें खुद को हेल्दी

जांघ व आसपास की स्किन (Clean Groin While Bathing)

जांघ व उसके आसपास की त्वचा हमारी स्किन के सबसे ज्यादा सेंसिटिव हिस्सों में से एक है और इसे धोने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान भी रखना पड़ता है। जब भी नहाएं जांघों को अच्छे से साबुन व पानी के साथ धोएं। ऐसा न करे पर जांघ में गंदगी जमने लगती है और फिर इसके कारण खुजली, एलर्जी व जलन जैसी समस्याएं रहने लगती हैं।

कान व आसपास के हिस्से (Clean Ears While Bathing)

नहाते समय कान की सफाई करना बहुत जरूरी है, लेकिन देखा गया है कि कुछ लोग ऐसा करना भूल जाते हैं। कान की ठीक से सफाई न कर पाने के कारण कान के अंदर मैल जमने लगती है और इस कारण से कान में दर्द व इन्फेक्शन होने लगता है। Also Read - पाचन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी मजबूत करने तक में फायदेमंद है प्रोबायोटिक्‍स, जानिए इसके फायदे