पेट के कीड़े मारने के लिए घरेलू उपाय
छोटे बच्चों में पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। खासकर, 2 से 10 साल की उम्र के बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसकी वजह से उन्हें बार-बार भूख लग सकती है और पेट में ऐंठन महसूस हो सकती है। पेट में कीड़ों की वजह से बच्चों का वजन नहीं बढ़ पाता है और वे हर वक्त थकान-कमजोरी महसूस करते हैं। उन्हें उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी बनी रहती हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करके दवा लेना बहुत जरूरी है। लेकिन, आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी पेट के कीड़ों को मार सकते हैं और बच्चों को पेट दर्द में आराम दिला सकते हैं।
