hamburger icon
A
Read in English

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू

सांस की बदबू से परेशान लोगों में से 50-70% की परेशानी का कारण साइनसाइटिस होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: May 2, 2018, 5:03 PM

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू photo icon1/6

Bad Breath Hindi

सांसों से आनेवाली बदबू के कारण आपका सामाजिक जीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही यह आपके आत्मविश्वास को भी कम करता है। जहां सांस की दुर्गंध का सबसे आम कारण माने जाते हैं- कैविटीज़, ड्राई माउथ सिंड्रोम, मुंह की साफ-सफाई में लापरवाही और रेस्परेटरी ट्रॅक इंफेक्शन। तो वहीं स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि 10% मामलों में मरीज़ की सांस से दुर्गंध कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण आती है। ऐसी ही 5 बीमारियों के बारे में बता रहे हैं हम।

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू photo icon2/6

Acute Tonsillitis Hindi

अक्यूट टान्सलाइटिस – यह बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। टान्सलाइटिस जब वायरस या बैक्टेरिया के सम्पर्क में आता है तो सांसों से बदबू आने लगती है। स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि सांसों से लगातार बदबू की वजह अक्यूट टान्सलाइटिस हो सकती है। मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखने के बावजूद अगर टान्सलाइटिस के मरीज़ की सांसों से बदबू की समस्या समाप्त नहीं होती तो टान्सलेक्टमी (tonsillectomy) करानी पड़ सकती है।  Also Read - मानसून में मच्छरों से बचाव के 8 तरीके जानें

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू photo icon3/6

Shutterstock_268050803

म्यूकस- म्यूकस या बलगम का निर्माण नाक में मौजूद ग्लैंड्स करते हैं और यह नाक से जुड़े अंगों को स्वस्थ और साफ रखने के साथ बाहरी और ख़तरनाक तत्वों को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। जब नाक और गले में बलगम जमने लगता है। तो मरीज़ को पोस्ट नसल ड्रिप की समस्या होने लगती है। पोस्ट नसल ड्रिप एक ऐसी समस्या है जो फ्लू, एलर्जी और साधारण सर्दी की वजह से हो सकती है। इसकी वजह से सांसों से बदबू आने लगती है। हालांकि एंटीबायोटिक्स की मदद से इसका इलाज किया जा सकता है और बैक्टेरिआ को भी पनपने से रोका जा सकता है।

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू photo icon4/6

Atrophic Rhinitis Hindi

एट्रॉफिक रिहानइटिस - यह एक क्रोनिक नसल स्थिति है। जिसमें नाक में एक मोटी और सूखी पपड़ी बन जाती है। स्टडीज़ में ऐसा पाया गया है कि रेडियोथेरेपी, सर्दी-खांसी की दवाइयों के बहुत अधिक प्रयोग और कोकेन के इस्तेमाल से हो सकता है। एट्रॉफिक रिहानइटिस (Atrophic rhinitis) को सांस में बदबू के महत्वपूर्ण कारण के तौर पर भी जाना जाता है। इसका इलाज भी एंटीबायोटिक्स की मदद से किया जाता है। Also Read - डेंगू में प्लेटलेट्स गिर रहे हैं? जानिए Platelets गिरना किस स्तर के बाद खतरनाक हो सकता है?

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू photo icon5/6

Sinusitis Hindi

साइनसाइटिस- सांस की बदबू से परेशान लोगों में से 50-70% की परेशानी का कारण साइनसाइटिस होता है। यह पोस्ट-नसल ड्रिप जैसी ही समस्या है। साइनस इंफेक्शन से परेशान व्यक्ति का साइनस सूज जाता होता है। जिसकी वजह से बलगम फैलने की बजाय एक जगह जमा हो जाता है। जिससे बैक्टिरीया बढ़ने लगता है और सांसों से गंभीर रुप से बदबू आने लगती है।

आंख, नाक, कान से जुड़ी 5 बीमारियां, जिनके कारण आती है सांस से बदबू photo icon6/6

Cleft Lip Hindi

कटे होंठ- कुछ लोगों के होंठ या जीभ जन्म से ही कटे-फटे हुए या दो हिस्सों में बंटे हुए होते हैं। यह प्रेगनेंसी के दौरान इन अंगों के सही विकास के कारण नहीं होता। कटे हुए होठों के कारण सांस से दुर्गंध आ सकती है। क्योंकि बैक्टेरिआ आसानी से मुंह में प्रेवश कर सकता है और वहां काफी समय तक टिका रह सकता है।  Also Read - क्या डायबिटीज का मरीज भी QDENGA की वैक्सीन लगवा सकता है? एक्सपर्ट ने दिया जवाब