इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण मीठा न खाने पर भी बढ़ रहा है ब्लड शुगर, डायबिटीज के मरीज जरूर ध्यान दें

Cause of blood sugar high: डायबिटीज के मरीज सिर्फ मीठा खाना छोड़ कर ही ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। ऐसी कई गलतियां हैं जिनके कारण शुगर न लेने के कारण भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, चलिए इस बारे में जानते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : March 3, 2023 1:47 PM IST

1/6

क्यों बढ़ता है ब्लड शुगर (Why Blood Sugar Rise)

Why blood sugar increases without eating sugar: डायबिटीज को एक सामान्य लाइफस्टाइल डिजीज समझने की गलती न करें, क्योंकि अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह रोग हार्ट समेत शरीर के किसी भी अंग को डैमेज कर सकता है। दुनियाभर में डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं और इस कारण से लोगों को काफी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। दरअसल, डायबिटीज से जुड़ी पूरी जानकारी न होने के कारण ये समस्याएं हो रही हैं। आज भी ऐसे कई लोग मिल जाते हैं, जिन्हें लगता है कि सिर्फ मीठा छोड़कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इस कारण से कई बार मीठा खाने के बाद भी उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस लेख में हम आपको डायबिटीज के मरीजों द्वारा की जाने वाली 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनके कारण मीठा खाए बिना ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

2/6

सफेद व मैदे वाले फूड्स (White Rice And Maida In Diabetes)

ज्यादातर लो डायबिटीज के दौरान सिर्फ मीठा खाना कम कर देते हैं, लेकिन ऐसे बहुत से फूड्स हैं जो बिना मीठे के भी आपके शरीर में जाकर ब्लड शुगर बढ़ा देते हैं। सफेद चावल और मैदे से बनी चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है और लगभग शुगर के बराबर ही होता है। इनका सेवन करने से इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शुगर में टूटने लगता है और हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। Also Read - बार-बार पेशाब आना क्या डायबिटीज का संकेत है? जानिए कब सतर्क होना है जरूरी

3/6

कम पानी पीना (Drinking Less Water In Diabetes)

डायबिटीज के मरीज हों या फिर आप पूरी तरह से स्वस्थ हों आपके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। ठीक इसी प्रकार यदि डायबिटीज के मरीज कम मात्रा में पानी पी रहे हैं, तो ऐसे में उनके ब्लड में शुगर कंसंट्रेशन बढ़ जाता है। यदि आप शुगर नहीं ले रहे हैं, फिर भी कम मात्रा में पानी पीना भी आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

4/6

हार्मोन हेल्थ का ध्यान रखना (Hormonal Problem In Diabetes)

हार्मोन से जुड़ी समस्याएं भी आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं। खासतौर पर डायबिटीज से ग्रस्त महिलाएं अगर शुगर फूड्स नहीं ले रही हैं और फिर भी उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार जरूर बात कर लेनी चाहिए। Also Read - डायबिटीज रोगियों में ज्यादा रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा? जरूरी है सावधानी

5/6

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना (Mental Health In Diabetes)

मानसिक स्वास्थ्य आपके ब्लड शुगर लेवल को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। यदि आप सही डाइट ले रहे हैं और शुगर व कार्बोहाइड्रेट्स जैसे फूड्स से भी परहेज कर रहे हैं, तो स्ट्रेस जैसी कंडीशन आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा रही हैं। डायबिटीज के मरीज जिन्हें अक्सर स्ट्रेस व डिप्रेशन जैसी समस्याएं रहती हैं उन्हें एक बार इस बारे में डॉक्टर से बात जरूर कर लेनी चाहिए।

6/6

बॉडी एक्टिविटी की कमी (Sedentary Lifestyle Diabetes)

गतिहीन जीवन यानी सेडेंटरी लाइफस्टाइल शुगर बढ़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। डायबिटीज के मरीजों को रोजान वॉकिंग करना और थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करना जरूरी है। ऐसा न करने पर उन्हें ब्लड शुगर मैनेज करने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सेडेंटरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, तो शुगर फूड्स न लेने के बावजूद भी आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। Also Read - डायबिटीज किस उम्र के लोगों को ज्यादा होता है? जानें क्यों बढ़ता है खतरा