पैरों में सूजन के लक्षण
Causes of Swelling in Feet: शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आना एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या होती है, जबकि कुछ हिस्सों में सूजन आना एक गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। लेकिन पैरों में सूजन आना एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या जैसे मोच आदि भी हो सकती है, जबकि कई बार यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है जिसि इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। खासतौर पर अगर अचानक से या बिना किसी चोट आदि के कारण पैरों में सूजन आने लगी है, तो यह किसी अंदरूनी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे लंबे समय तक इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।