इस साल वेट लॉस करने वाले स्टार्स
हाल ही में अभिनेता राम कपूर (Actor Ram Kapoor) की एक तस्वीर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में राम अपनी पत्नी गौतमी (Actress Gautami Gadgil Kapoor) के साथ दिखायी दे रहे हैं। फोटो देखकर राम कपूर को पहचान पाना मुश्किल है क्योंकि, राम इस तस्वीर में बहुत स्लिम और पतले दिखायी दे रहे हैं। दरअसल, राम कपूर ने 30 किलो से अधिक वेट लॉस किया और अपने इसी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Ram Kapoor Body Transformation) से लोगों को हैरान कर दिया।