मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे

मूली की खासियत ये है कि आप इसे सलाद, सब्‍जी, रायता, परांठे, अचार किसी भी तरह से खा सकते हैं। सिर्फ मूली ही नहीं, मूली के पत्‍तों में भी सेहत के लिए जरूरी विटामिन होते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated: October 16, 2019, 7:59 PM

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon1/7

Radish

सर्दियों की दस्तक के साथ बाजार में मूली भी नजर आने लगी है। इसमें मौजूद खास पोषक तत्व इसे सर्दियों का एक जरूरी फूड बना देते हैं। मूली की खासियत ये है कि आप इसे सलाद, सब्जी, रायता, परांठे, अचार किसी भी तरह से खा सकते हैं। सिर्फ मूली ही नहीं, मूली के पत्तों में भी सेहत के लिए जरूरी विटामिन होते हैं। जो डायबिटीज सहित कई बीमारियों से आपकी रक्षा करते हैं। मूली खाकर आप अपना वजन भी कर सकते हैं। आइए जानें मूली खाने के सेहत लाभ।

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon2/7

Weight-loss-with-radish

वजन घटाए मूली - अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मूली को अपने आहार में शामिल करें। यह सर्दियों में सलाद का एक महत्वपूर्ण घटक है। सलाद में कच्ची मूली खाने के अलावा आपको हर रोज मूली का रस पीना है। इसके लिए मूली को कद्दूकस करें। फिर उसे हाथ से निचोड़ कर उसका रस किसी गिलास में निकाल लें। अब इसमें नींबू और स्वादानुसार नमक मिलाकर इसे पिएं। हर रोज आधा गिलास या एक कप मूली का रस पीने से वजन जल्दी घटने लगता है।  Also Read - महिलाओं में पित्त की पथरी का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें, कारण और लक्षण और इलाज

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon3/7

Radish-health-benefits

बचाए मौसमी संक्रमण से - मौसम बदलने के साथ ही अगर आपको फ्लू यानी सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो जाती हैं, तो मूली इससे बचने में आपकी मदद कर सकती है। मूली की तासीर ठंडी होती है। जो बदलते मौसम में होने वाली सर्द गर्म और सर्दी जुकाम से आपकी रक्षा करती है।

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon4/7

Mouth-smell

मुंह की दुर्गंध मिटाएं - अगर आपके दांतों और मसूड़ों में किसी भी तरह की समस्या है तो मुंह की दुर्गंध आपको परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए मूली को चबाकर खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। चबाने से दांतों और मसूड़ों का व्यायाम होगा। साथ ही इसके रस से मुंह को कीटाणुमुक्त करने में भी मदद मिलेगी।  Also Read - पीरियड्स में बार-बार वजाइनल इन्फेक्शन? ये हाइजीन मिस्टेक्स हो सकती हैं वजह

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon5/7

Radish-parantha

बोन हेल्थ के लिए जरूरी - बच्चों की ग्रोथ के लिए बोन हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपके बच्चे सलाद में मूली नहीं खाते हैं तो आप उन्हें मूली के परांठे बनाकर खिला सकते हैं। ये उन्हें टेस्टी भी लगेंगे और इससे उनकी बोन हेल्थ को भी फायदा होगा। परांठों के लिए मसाला तैयार करते समय मूली का जो रस निकले उसे फेंके नहीं बल्कि पी लें। यह पीलिया से बचाने में आपकी मदद करता है।

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon6/7

Radish-rayta-healthy-food

नहीं होगी डायबिटीज - अगर आप शुगर यानी डायबिटीज की बॉर्डर लाइन पर है तो आज से ही दिन के भोजन में मूली का सलाद खाना शुरू कर दें। इसका ग्लासेमिक इंडेक्स इतना कम होता है कि यह ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। आप मूली के साथ उसके ताजे हरे पत्तों का भी सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।  Also Read - तंबाकू छोड़ने के बाद कैंसर का खतरा कितना कम हो जाता है, कैंसर एक्सपर्ट्स से जानें

मोटापा कम कर, आपको हेल्‍दी बनाती है मूली, जानें इसके फायदे photo icon7/7

Radish-salad

पेट संबंधी विकार - अगर आपको अकसर कब्ज की शिकायत रहती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इससे भविष्य में आप बवासीर यानी पाइल्स की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। कब्ज से बचने के लिए जरूरी है कि आप हर रोज कच्ची मूली का सलाद के रूप में सेवन करें। इसके अलावा आप मूली के पत्तों की सब्जी भी बना सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source