Advertisement

रात में बार-बार नींद खुलना इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत, तुरंत करा लें जांच

क्या आपकी नींद बार-बार टूटती है? क्या आपको दोबारा नींद आने में परेशानी होती है? अगर हां, तो यह किसी अन्य परेशानी भी ओर इशारा कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : May 29, 2026 5:45 PM IST

बार-बार नींद टूटने के क्या कारण हैं?

Waking up repeatedly at night: रात में एक-दो बार नींद खुलना काफी आम बात है, लेकिन अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है और फिर दोबारा सोने में परेशानी होती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हैदराबाद में स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के क्लिनिकल और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. वी. नागार्जुन का कहना है कि रात में सोने के दौरान बार-बार नींद खुलना कई बार शरीर में छिपी बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो सकता है। आइए डॉक्टर से विस्तार से जानते हैं-

तनाव और एंग्जायटी की वजह से खुलती है नींद

लगातार नींद खुलने का कारण तनाव और एंग्जायटी होती है। कई बार मानसिक तनाव, चिंता या ज्यादा सोचने की आदत रात में बार-बार नींद टूटने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। ऐसे लोगों को अक्सर रात में अचानक आंख खुलना, बेचैनी महसूस होना या दोबारा नींद न आना जैसी समस्याएं होती हैं।

बार-बार नींद टूटने का कारण हो सकता है स्लीप एपनिया

डॉक्टर कहते हैं कि रात में सोते समय बार-बार नींद खुलने के पीछे स्लीप एपनिया हो सकत है। इस स्थिति में सोते समय सांस रुक-रुक कर चलती है। इसकी वजह से व्यक्ति की नींद बार-बार टूट सकती है। तेज खर्राटे, सुबह सिर दर्द और दिनभर थकान इसके आम संकेत माने जाते हैं।

Advertisement

थायराइड की समस्या भी है नींद टूटने की वजह

थायराइड हार्मोन का असंतुलन भी नींद को प्रभावित कर सकता है। मुख्य रूप से हाइपरथायराडिज्म से जूझ रहे लोगों में दिल की धड़कन तेज होने लगती है, जिसकी वजह से घबराहट और बेचैनी हो सकता है। इसकी वजह से रात में नींद बार-बार खुल सकती है।

डायबिटीज भी है नींद टूटने की वजह

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जिससे रात में कई बार उठना पड़ता है। अगर इसके साथ ज्यादा प्यास लगना या थकान भी महसूस हो रही है, तो शुगर टेस्ट करवाना जरूरी हो सकता है।

डिप्रेशन के कारण भी टूटने लगती है नींद

डिप्रेशन सिर्फ मूड से जुड़ी समस्या नहीं है, इसका असर नींद पर भी पड़ता है। कई लोगों में डिप्रेशन की वजह से बहुत जल्दी नींद खुल जाती है और फिर दोबारा नींद नहीं आती। Disclaimer : रात में बार-बार नींद खुलना हमेशा सामान्य नहीं होता। कई बार यह शरीर में मौजूद किसी बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो समय रहते जांच और सही इलाज करवाना जरूरी है।