सोने से पहले किस चीज से चेहरा धोएं
Sone se Pahle Chehre Par Honey Lagane ke Fayde: चेहरे की देखभाल के लिए हम अक्सर महंगे फेस वॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, ताकि खूबसूरती को बरकरार रखा जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा शहद (Honey) एक ऐसा नेचुरल इंग्रीडिएंट है, जो कई बड़े ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ सकता है? अगर रात को सोने से पहले एक चम्मच शुद्ध शहद लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज किया जाए। उसे 5 मिनट तक लगा रहने के बाद, फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लिया जाए तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।