रात भर बालों में सरसों का तेल लगाकर रखने से क्या होगा? सुबह शैंपू करते ही दिखेंगे 5 बदलाव

Raat ko Balon Mein Kya Lagaen: अपने बालों को हेल्दी रखने और सुंदर रखने के लिए आपको महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी अगर आपके घर में सरसों का तेल रखा है। जानें रात भर बालों में सरसों का तेल लगा कर रखने के फायदे।

Written by Mukesh Sharma | Published : July 10, 2025 3:16 PM IST

1/6

रात को बालों में क्या लगाना चाहिए

Balon Mein Sarson Tel ke Fayde: वैसे तो मार्केट में बालों के लिए न जाने कितने तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, अलग-अलग ब्रांड्स के हेयर ऑयल तो आज के समय में आम बात हो गई है, हेयर मास्क, हेयर सीरम और हेयर पैक न जाने कितने तरह के अलग-अलग प्रोडक्ट्स आने लगे हैं। लेकिन यह भी सच है कि कि पिछले कुछ दशकों में लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा होने लगी हैं। जबकि उससे पहले के समय में लोगों के बाल काफी हेल्दी होते थे। हम उस समय की बात कर रहे हैं, जब लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की बजाय सरसों के तेल का इस्तेमाल करते थे। आज भी सरसों का तेल उतना ही फायदेमंद और शक्तिशाली है, अगर आप रात को बालों में सरसों के तेल की मालिश करके सो जाते हैं और सुबह शैंपू करते हैं, तो आपको अपने बालों में खुद कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

2/6

सिल्की और स्मूद बनाए

सरसों के तेल के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। अगर आप रात को सोने से पहले इसे बालों में लगा लेते हैं या इसकी मालिश कर लेते हैं, तो सुबह शैंपू करने के बाद आप अपने बाल सिल्की और स्मूद पाएंगे। Also Read - सरसों का तेल या नारियल ता तेल? हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए कौन सा Hair Oil है बेस्ट?

3/6

बालों की चमक बढ़ाए

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की नेचुरल चमक बढ़े, तो सरसों का तेल अच्छा विकल्प हो सकता है। सरसों का तेल बालों को भरपूर पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों की नेचुरल चमक बढ़ने लगती है। रात को बालों में यह तेल लगाकर जब आप सुबह शैंपू करेंगे तो आप अपने बालों की चमक खुद देख पाएंगे।

4/6

बालों को सीधा रखे

रात को सरसों का तेल लगाकर सोने से रातभर सरसों का तेल बालों पर अच्छे से काम करता है और उन्हें मुलायम बना देता है। इससे जब आप सुबह शैंपू करके सुखा लेते हैं, तो उससे बाद भी बाल सीधे और मुलायम रहते हैं और बार-बार उलझने की समस्या दूर हो जाती है। Also Read - सरसों के तेल में 5 मिनट तक उबालें तेजपत्ता, इन 3 जगह पर मालिश करने से दूर होंगी ये बड़ी बीमारियां

5/6

बालों को चिपचिपान दूर करे

कुछ लोगों को लगता है कि सरसों का तेल बालों को चिपचिपा बनाता है, जबकि वास्तव में यह बालों का चिपचिपापन दूर करने का काम करता है। रात को सरसों का तेल लगाकर सुबह शैंपू करने के बाद बालों का सारा चिपचिपापन दूर हो जाता है।

6/6

रंगत को सुधारे

सरसों के तेल को बालों की रंगत सुधारने वाले इसके खास गुणों के लिए भी जाना जाता है। आपके बाल जिस भीरंग के हैं अगर आप रात को सरसों का तेल लगाकर सोते हैं और सुबह शैपू करते हैं तो बालों के रंग में नेचुरल गहरापन आ जएगा। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - नाभि में सरसों का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 8 बीमारियां