Advertisement

इन 5 चीजों से तैयार करें आइस क्यूब्स, चेहरे की ढीली स्किन हो सकती है टाइट

स्किन पर बर्फ से मसाज करने करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे चेहरे पर चमक आ सकती है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे आइस क्यूब्स बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिससे आपके चेहरे पर चमक आ सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : April 14, 2026 12:15 PM IST

चेहरे पर लगाएं यें 5 तरह की आइस क्यूब्स

Ice Cubes Recipes for Skin: आइस-क्यूब फेशियल काफी आसान और स्किन केयर के लिए एक बेस्ट तरीका हो सकता है। बर्फ से स्किन की मसाज करने से ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाता है और जब ठंड हटती है, तो वे फिर से फैल जाते हैं। इस प्रक्रिया से एक नैचुरल पंपिंग प्रोसेस शुरू होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है और आपकी स्किन की कोशिकाओं तक फ्रेश ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती है। इससे आपकी स्किन पर चमक आती है। चेहरे पर आप सादे पानी से तैयार आइस क्यूब्स से मसाज कर सकते हैं। लेकिन अगर आप दोगुना फायदा चाहते हैं, तो तरह-तरह की चीजों से आइस क्यूब्स तैयार करके चेहरे की मसाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

खीरे का आइसक्यूब

गर्मियों में अगर आप चेहरे की ताजगी को बनाए रखना चाहते हैं, तो खीरे से तैयार आइस-क्यूब आपके चेहरे के लिए बेस्ट साबित हो सकत है। यह चेहरे पर होने वाली सूजन, लालिमा इत्यादि को कम कर सकता है। इस आइस क्यूब्स को तैयार करने के लिए खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकालकर आइस क्यूब्स बनाने वाली ट्रे में रखर फ्रीजर में डाल लें। 2 से 3 घंटे बाद आइसक्यूब तैयार हो जाएगा। आप इससे अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

तरबूज का आइस क्यूब्स

तरबूज के रस से तैयार आइस क्यूब्स को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन पर चमक आ सकती है। यह स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है। इसे तैयार करने के लिए तरबूज के रस को निकाल लें। अब इस रस से आइस-क्यूब तैयार करके स्टोर कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर मसाज करें। इससे काफी हद तक स्किन की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Advertisement

हल्दी के पानी का आइस क्यूब्स

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो चेहरे पर होने वाली सूजन को कम कर सकता है। वहीं, हल्दी स्किन की चमक को बढ़ाता है। वैसे तो आप हल्दी का इस्तेमाल चेहरे पर कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन अगर आप स्किन पर हल्दी के पानी से तैयार आइस-क्यूब चेहरे पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा के रस का आइस क्यूब्स

एलोवेरा चेहरे को बेदाग करने में मददगार साबित हो सकता है। इससे स्किन पर चमक भी आ सकती है। एलोवेरा से आइस क्यूब्स बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल लें, इसे आइस ट्रे में डालकर क्यूब्स तैयार कर लें। अब इसे सप्ताह में 2 से 3 बार अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन पर कसाव आता है। साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ सकती है।

चावल के पानी का आइस क्यूब्स

चावल का पानी भी आपकी स्किन के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। नियमित रूप से अगर आप अपने चेहरे पर चावल का पानी लगाते हैं, तो इससे स्किन पर होने वाली झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है। चावल के पानी से आइस क्यूब्स बनाने के चावल के पानी को आइस ट्रे में रखकर फ्रीजर में जमाएं। आप चाहे, तो इसमें नारियल का तेल या फिर विटामिन ई का तेल मिक्स कर सकते हैं। इससे स्किन पर चमक आ सकती है।