चेहरे पर लगाएं यें 5 तरह की आइस क्यूब्स
Ice Cubes Recipes for Skin: आइस-क्यूब फेशियल काफी आसान और स्किन केयर के लिए एक बेस्ट तरीका हो सकता है। बर्फ से स्किन की मसाज करने से ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाता है और जब ठंड हटती है, तो वे फिर से फैल जाते हैं। इस प्रक्रिया से एक नैचुरल पंपिंग प्रोसेस शुरू होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है और आपकी स्किन की कोशिकाओं तक फ्रेश ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती है। इससे आपकी स्किन पर चमक आती है। चेहरे पर आप सादे पानी से तैयार आइस क्यूब्स से मसाज कर सकते हैं। लेकिन अगर आप दोगुना फायदा चाहते हैं, तो तरह-तरह की चीजों से आइस क्यूब्स तैयार करके चेहरे की मसाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
