hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके

Pregnancy Care Tips During Winter: सर्दियों में हम सभी को केयर की जरूरत होती है, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं की देखभाल ज्यादा चाहिए होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य भी उन्हीं से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं डॉक्टर क्या कहती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 18, 2025, 4:21 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Rita Bakshi

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके photo icon1/6

सर्दियों के लिए प्रेग्नेंसी केयर टिप्स

Sardiyo Mai Pregnant Woman Ki Dekhbhal: सर्दियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में हर कोई अपनी व अपने परिवार की देखभाल करने के हर तरीके अपना रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं की बात करें तो उन्हें इस समय ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर सही जानकारी न होने के कारण कुछ महिलाएं चीजों को लाइटली लेती हैं। इसलिए हमने सर्दियों में गर्भावस्था में की जाने वाली देखभाल से जुड़ी पूरी जानकारी पाने के लिए सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रीता बक्शी से बात ही, उन्होंने जो जानकारी दी, आइए आपको भी बताते हैं।

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके photo icon2/6

खुद को रखें एक्टिव

सर्दियों में हर किसी का मन कंबल में घुसे रहने का करता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है कि वह अपने शरीर को एक्टिव रखें। यह इस दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है और बच्चे की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। आप चाहें तो घर पर या पार्क में टहल सकती हैं। (अन्य कोई गतिविधि जो डॉक्टर बताना चाहती हों) Also Read - पहली बार प्रेग्नेंट हुई हैं? तो डॉक्टर के पास जाने से पहले नोट कर लें ये 10 जरूरी सवाल

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके photo icon3/6

त्वचा की देखभाल है बहुत जरूरी

सर्दियों में प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी त्वचा और भी ज्यादा रूखी हो सकती है। ऐसे में आप शरीर में पानी की कमी न होने दें और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए सही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। चेहरे पर या शरीर पर वही क्रीम लगाएं, जिसे डॉक्टर सुरक्षित बताएं। पानी न सिर्फ आपकी त्वचा को नम रखेगा बल्कि सर्दियों में डिहाइड्रेशन की कमी से भी बचाएगा।

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके photo icon4/6

अच्छा खाएं

प्रेग्नेंसी में बच्चे का स्वास्थ्य मां से जुड़ा होता है, ऐसे में आप जो खाएंगी बच्चे को भी वही मिलेगा। इसलिए अपनी डाइट को हमेशा हेल्दी रखें, कम मिर्च-मसाले वाला खाएं और अपनी थाली में हर तरह का पोषण शामिल करें। इसके अलावा विटामिन डी से रिच फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें, ताकि प्रेग्नेंसी के बाद आपको शरीर में कमजोरी न फील हो। Also Read - Winter Pregnancy Tips: सर्दियों में Pregnant महिलाएं कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान?

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके photo icon5/6

खुद को रखें गर्म

सर्दियों में सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचने के लिए आप अपने शरीर को कपड़ों की लेयर से ढककर रखें और गर्माहट को बनाए रखें। साथ ही हाथों पर दस्तान और पैरों पर मोजे पहनकर रखें। इसी के साथ आप थोड़ा व्यायाम भी कर सकती हैं, ताकि शरीर भी एक्टिव रहे और गर्माहट भी बनी रहे।

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं रहें सावधान, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें बचाव के ये 5 तरीके photo icon6/6

डॉक्टर से मिलते रहें

गर्भावस्था में शरीर में कई बदलाव होते हैं और अगर सर्दियों की बात हो तो मां व बच्चे, दोनों के लिए केयर करना बहुत जरूरी होता है। गायनेकोलॉजिस्ट आपको बताती हैं कि किस मौसम में आपको कैसी देखभाल की जरूरत है। साथ ही अगर आपको अन्य कोई समस्या हो रही है तो वह उसे ठीक करने में भी मदद करेगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - प्रेगनेंसी में सर्दियों में क्या खाना चाहिए?