hamburger icon
A
Read in English

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित

कोल्ड यूट्रस (Cold Uterus) महिलाओं की प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, बहुत सी महिलाओं को इस कंडीशन के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 21, 2025, 10:56 AM

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित photo icon1/6

फर्टिलिटी कम कर सकता है 'कोल्ड यूट्रस'

बच्चेदानी या यूट्रस महिलाओं के रिप्रॉडक्टिव सिस्टम का एक हिस्सा है। गर्भधारण करने के लिए महिलाओं के यूट्रस का स्वस्थ रहना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर यूट्रस कमजोर या अनहेल्दी हो तो इससे प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे को संभाल पाने में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान मिसकैरिज का खतरा बढ़ जाता है। कोल्ड यूट्रस भी ऐसी ही एक समस्या है जो कई महिलाओं में देखी जाती है। इस कंडीशन में बच्चेदानी या यूट्रस में गर्माहट की कमी देखी जाती है जिससे पूरा प्रजनन तंत्र प्रभावित होता है। आइए जानते हैं क्या है कोल्ड यूट्रस और क्या हैं इसके लक्षण।

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित photo icon2/6

कोल्ड यूट्रस के कारण क्या हैं?

कोल्ड यूट्रस को आयुर्वेद में शीत गर्भाशय कहा जाता है। यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें गर्भाशय या बच्चेदानी का तापमान बहुत कम रहता है। गर्माहट की कमी के पीछे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम होना और हार्मोन्स का असंतुलन (Hormones Imbalance) माना जाता है। Also Read - हिमाचल विवाद: क्या वाकई पुरुषों में भी होती है बच्चेदानी? जानें इस मुद्दे पर डॉक्टरों की राय

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित photo icon3/6

खराब लाइफस्टाइल भी है कारण

बहुत ज्यादा समय तक एसी वाले कमरे या ठंडी जगहों पर रहने, स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन, तनाव, नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य आदतों के कारण भी कोल्ड यूट्रस की परेशानी हो सकती है।

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित photo icon4/6

कोल्ड यूट्रस के लक्षण क्या हैं?

पेट के निचले हिस्से में दर्द, पैरों में दर्द और थकान, कमजोरी के साथ चक्कर आने जैसे लक्षण कोल्ड यूट्रस से जुड़े हुए हो सकते हैं। Also Read - गर्भाशय में कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित photo icon5/6

पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं

पीरियड्स समय पर ना आना, पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक और माहवारी के दौरान कम फ्लो जैसी समस्याएं भी कोल्ड यूट्रस के कारण हो सकती हैं।

क्या होता है 'कोल्ड यूट्रस'? जानिए यह महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित photo icon6/6

कोल्ड यूट्रस से बचाव के उपाय

अगर आपको कोल्ड यूट्रस के लक्षण महसूस हो रहे हैं और कोशिश करने के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। हार्मोन्स बैलेंस को सुधारने और स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - बच्चेदानी में गांठ होने पर रोजाना करें ये 5 योगासन, बिना चीड़-फाड़ गांठ से मिलेगी राहत