hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी को आसान बनाना है, तो हर दिन लीजिए गहरी सांस

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: September 25, 2018, 7:26 PM

प्रेगनेंसी को आसान बनाना है, तो हर दिन लीजिए गहरी सांस photo icon1/5

Deep Breathing In Pregnancy 1

अक्सर प्रेगनेंसी में कुछ महिलाएं बिल्कुल भी एक्टिव नहीं रहतीं। उन्हें लगता है कि एक्टिव रहने से कहीं कोई समस्या न उत्पन्न कर दे, पर ऐसा नहीं है। आप जितना शारीरिक रूप से एक्टिव रहेंगी, डिलीवरी के समय आपको आसानी होगी। ऐसे में आप कुछ योग, आसन का भी सहारा ले सकती हैं। इससे आपका तनाव कम होगा। गर्भ में पल रहे शिशु का भी हेल्थ बेहतर रहेगा। आप यदि योग या कोई आसन करने से डरती हैं, तो सिर्फ गहरी सांस लेकर देखें। इससे भी आपको काफी लाभ होगा। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान गहरी सांस लेने से शरीर पर कई तरह के लाभ होते हैं। इससे प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कई तरह की मुश्किलें आसान हो जाती हैं। तनाव भी कम होता है। रिलैक्स महसूस करती हैं। हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए आपका तनाव मुक्त और रिलैक्स रहना बहुत जरूरी होता है।

प्रेगनेंसी को आसान बनाना है, तो हर दिन लीजिए गहरी सांस photo icon2/5

Deep Breathing In Pregnancy 2

तनाव होता है कम- गर्भावस्था में हार्मोन्स में बदलाव होता है जिस कारण तनाव होना सामान्य बात है। ऐसे में रोजाना 15 से 30 मिनट तक गहरी सांस लेने और छोड़ने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। प्रेगनेंसी के दौरान यदि आप हर दिन गहरी सांस लेंगी, तो असहजता भी दूर होगी।  Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

प्रेगनेंसी को आसान बनाना है, तो हर दिन लीजिए गहरी सांस photo icon3/5

Deep Breathing In Pregnancy 3

बच्चे के साथ रिश्ता होता है गहरा- गर्भावस्था में गहरी सांस लेने से मां और शिशु के बीच का रिश्ता गहरा होता है। यदि आप अपने पेट में पल रहे बच्चे को महसूस नहीं कर पातीं या उससे जुड़ाव महसूस नहीं होता, तो गहरी सांस लेकर देखें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।

प्रेगनेंसी को आसान बनाना है, तो हर दिन लीजिए गहरी सांस photo icon4/5

Deep Breathing In Pregnancy 4

शरीर होता है मजबूत- गहरी सांस लेने से आपका शरीर अंदर से मजबूत होता है। डिलीवरी के समय महिलाओं को काफी दर्द होता है। शरीर को काफी कष्ट झेलना पड़ता है लेकिन रोजाना गहरी सांस लेने से आपका शरीर धीरे-धीरे लेबर पेन सहने और शिशु के जन्म के लिए तैयार हो जाता है। इससे आपको शिशु को जन्म देने में आसानी होती है। Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

प्रेगनेंसी को आसान बनाना है, तो हर दिन लीजिए गहरी सांस photo icon5/5

Deep Breathing In Pregnancy 5

डिलीवरी के बाद नहीं होती कोई समस्या- शिशु के जन्म के बाद नई मां एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियों को संभाल नहीं पाती है। ऐसे में गहरी सांस लेने से आप तनाव, कमजोरी, चक्कर आने और सीने में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।