प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 4, 2018, 7:06 PM

प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे photo icon1/5

Deep-breathing-during-pregnancy-is-beneficial 1

प्रेगनेंसी के दिनों में बेहतर खानपान, आराम के साथ-साथ जरूरी है शारीरिक एक्टिविटी। इससे न सिर्फ आपको डिलीवरी में आसानी होगी, बल्कि आप पूरे नौ महीने स्वस्थ रह सकेंगी। इन दिनों एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी जाती है। हालांकि, कई महिलाएं इसमें खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, लेकिन गहरी सांस लेकर देखिए। इसमें न कोई शारीरिक मेहनत है और न ही किसी तरह का कोई डर। अपनी सांसों के साथ एक अच्छा रिश्ता आपकी सेहत और खुशियों को बेहतर बनाकर रखता है। गर्भावस्था के दौरान गहरी सांस लेने के अनेक फायदे होते हैं। यह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली सभी तरह की असहजता को कम करने में मदद करती है। गहरी सांस लेने से तनाव कम हो जाता है और आप रिलैक्स रहते हैं जो कि स्वस्थ गर्भावस्था के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जानें, गर्भावस्था में गहरी सांस लेना कैसे लाभकारी होता है।

प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे photo icon2/5

Deep-breathing-during-pregnancy-is-beneficial 2

तनाव कम होता है- गर्भावस्था में हार्मोन्स में बदलाव होता है जिस कारण तनाव होना सामान्य होता है। ऐसे में रोजाना 30 मिनट तक गहरी सांस लेने और छोड़ने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। Also Read - बच्चों को लू से कैसे बचाएं? ये 5 घरेलू उपाय आएंगे बेहद काम

प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे photo icon3/5

Deep-breathing-during-pregnancy-is-beneficial 3

मां और शिशु के बीच बनता है रिश्ता- गर्भावस्था में गहरी सांस लेने से मां और शिशु के बीच रिश्ता और भी गहरा बनता है। गर्भावस्था की शुरुआत में बहुत सी महिलाएं शिकायत करती हैं वे शिशु के साथ जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रही हैं लेकिन गहरी सांस लेने से महिलाएं अपने शिशु के साथ अपने जुड़ाव को बेहतर तरीके से महसूस कर पाती हैं।

प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे photo icon4/5

Deep-breathing-during-pregnancy-is-beneficial 4

जन्म के लिए शरीर होता है तैयार- शिशु के जन्म के दौरान महिलाओं के शरीर को काफी कष्ट झेलना पड़ता है लेकिन रोजाना गहरी सांस लेने से आपका शरीर धीरे-धीरे लेबर पेन सहने और शिशु के जन्म के लिए तैयार हो जाता है। इससे आपको शिशु को जन्म देने में आसानी होती है। Also Read - डायबिटीज रोगियों में क्यों बढ़ता है किडनी रोग का जोखिम? जानें Healthy Kidney के लिए क्या करें?

प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे photo icon5/5

Deep-breathing-during-pregnancy-is-beneficial 5

जन्म के बाद परेशानी नहीं होती- शिशु के जन्म के बाद नई मां एक साथ बहुत सारी जिम्मेदारियों को संभाल नहीं पाती है। ऐसे में गहरी सांस लेने से आप तनाव, कमजोरी, चक्कर आने और सीने में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source