प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले सकती हैं ये 4 तरह के तकिये

इन तकियों से आपके पेट, पीठ, हिप्स और पैरों को पूरा सपोर्ट मिलता है और आपको बेहतर नींद आती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 28, 2017, 4:04 PM

प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले सकती हैं ये 4 तरह के तकिये photo icon1/5

Pregnancy-pillows Types Of Pregnancy Pillows You Must Buy

प्रेगनेंसी में सोना एक मुश्किल काम है। बढ़े हुए पेट के कारण आपको आराम से लेटने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वैसे बाजार में कई तरह की तकिये मिलते हैं, जिन्हें आप सोने के समय इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसे आपको आराम मिलता है और यह आपके पेट के लिए भी सेफ होते हैं। चलिए ऐसे ही कुछ तकियों के बारे में जानते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले सकती हैं ये 4 तरह के तकिये photo icon2/5

All-purpose-pillow Types Of Pregnancy Pillows You Must Buy

सभी उद्देश्य के लिए- इस तरह का तकिया लंबा और पतला होता है। इससे आपके पेट, पीठ और पैरों को सपोर्ट मिलता है। सोते समय इसे अपने पैरों के बीच लगा सकती हैं, जिससे पैरों को आराम मिलता है और शरीर की थकान कम होती है।  Also Read - अब बार-बार नहीं कराना पड़ेगा ब्लड टेस्ट! थायराइड मॉनिटरिंग में एआई और स्मार्टवॉच ला सकते हैं बड़ा बदलाव

प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले सकती हैं ये 4 तरह के तकिये photo icon3/5

Pregnancy-body-couturing-pillow Types Of Pregnancy Pillows You Must Buy

बिस्तर के जैसे तकिया- यह तकिया एक छोटे बिस्तर की तरह दिखता है। आप बच्चे की चिंता किये बिना इस पर अपनी पीठ के बल लेट सकती हैं क्योंकि यह पेट पर दबाव बनाए बिना दोनों तरफ से आपको सपोर्ट देता है। इससे आपकी पीठ, पेट और सिर को आराम मिलता है।

प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले सकती हैं ये 4 तरह के तकिये photo icon4/5

Pregnancy-wedge-pillow Types Of Pregnancy Pillows You Must Buy

प्रेगनेंसी वेज पिलो- साइज़ और शेप के आधार पर इस तकिये को सबसे बेहतर माना जाता है। यह आपके बिस्तर की बहुत कम जगह घेरता है और इससे शरीर के हर हिस्सों को सपोर्ट मिलता है। इससे आपके पेट को सपोर्ट मिलता है और बैक, हिप्स और लेग्स को आराम मिलता है।  Also Read - Indian खाने में बढ़ता आयोडीन कैसे बन रहा थायराइड का कारण, एक्सपर्ट ने बताई वजह

प्रेगनेंसी के दौरान आराम से सोने के लिए आप ले सकती हैं ये 4 तरह के तकिये photo icon5/5

C-shaped-prgnancy-pillow Types Of Pregnancy Pillows You Must Buy

सी-शेप का तकिया- यह तकिया दोनों किनारों से घुमावदार होता है। इससे पेट को सपोर्ट मिलता है, साइटिका दर्द को कम करता है, स्पाइन को सीधा रखता है और गर्भवती महिलाओं को बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source