hamburger icon
A
Read in English

Late Pregnancy: 46 साल में जुडवां बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, ये एक्ट्रेसेस भी 40 के बाद हुईं प्रेगनेंट

प्रीति जिंटा और बिपाशा बसु जैसी अभिनेत्रियों ने उम्र बढ़ने के बाद भी कंसीव किया और हेल्दी बच्चों को जन्म दिया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: December 7, 2022, 6:35 PM

Late Pregnancy: 46 साल में जुडवां बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, ये एक्ट्रेसेस भी 40 के बाद हुईं प्रेगनेंट photo icon1/5

40 साल के बाद मां बनने वाली एक्ट्रेसेस

Actresses who became mother in 40s: 40 साल की उम्र के बाद कंसीव करना और मां बनना एक चुनौतिभरा फैसला हो सकता है क्योंकि, इस उम्र में गर्भधारण कर पाना मुश्किल हो सकता है। इस उम्र में महिलाओं में एग क्वालिटी बहुत कमजोर हो जाती है और गर्भपात जैसी स्थितियों का रिस्क बढ़ जाता है। हालांकि, सही टेक्नोलॉजी और डॉक्टरी मदद से कई महिलाएं 40 के बाद भी नेचुरली कंसीव कर सकीं और उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वहीं, कुछ महिलाओं ने मां बनने के लिए एग फ्रीजिंग, सरोगेसी जैसे तरीकों की मदद ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Prety Zinta) भी ऐसा ही एक नाम है जिन्होंने 40 साल की उम्र के बाद मां बनीं। (Actresses who became mother in 40s in Hindi)

Late Pregnancy: 46 साल में जुडवां बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, ये एक्ट्रेसेस भी 40 के बाद हुईं प्रेगनेंट photo icon2/5

40 के बाद हुआ प्रीति जिंटा के बच्चों का जन्म

प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ (Preity Zinta husband, Gene Goodenough) साल 2021 में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इस समय प्रीति की उम्र 46 साल के थे। प्रीति जिंटा ने सरोगेसी की मदद से अपने बच्चों को जन्म दिया।  Also Read - क्या वाकई लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है? जानें रिसर्च और एक्सपर्ट की राय

Late Pregnancy: 46 साल में जुडवां बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, ये एक्ट्रेसेस भी 40 के बाद हुईं प्रेगनेंट photo icon3/5

बिपाशा बसु

अभिनेत्री और पूर्व मॉडेल बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और उनके पति करण ग्रोवर (Karan Grover-Bipasha Basu Baby) की बेटी का नाम देवी रखा गया है और बच्चे के जन्म के बाद से ही बिपाशा-करण और देवी लगातार चर्चा में हैं और उनके फैंस उनपर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। देवी के जन्म के समय बिपाशा की उम्र 43 साल थी।

Late Pregnancy: 46 साल में जुडवां बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, ये एक्ट्रेसेस भी 40 के बाद हुईं प्रेगनेंट photo icon4/5

अमृता राव भी बनी 40 बाद मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) और उनके पति आरजे अनमोल (RJ Anmol) लॉकडाउन के दौरान माता-पिता बने। साल 2020 में अमृता और अनमोल के बेटे वीर का (Amrita Rao-RJ Anmol son Veer) जन्म हुआ। वीर के जन्म के समय अमृता की उम्र 40 थी।  Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए?

Late Pregnancy: 46 साल में जुडवां बच्चों की मां बनी प्रीति जिंटा, ये एक्ट्रेसेस भी 40 के बाद हुईं प्रेगनेंट photo icon5/5

करीना कपूर

इंडस्ट्री की सबसे स्ट्रॉन्ग और मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर खान के बेटे जहांगीर (Jehangir Ali Khan) का जन्म जब हुआ तो उनकी उम्र 41 साल की थीं।