hamburger icon
A
Read in English

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें

आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी से बच्चे के विकास में बाधा हो सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 4, 2017, 6:13 PM

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon1/8

Types-of-nuts-you-must-eat-during-pregnancy11

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। दरअसल इस अवस्था में बच्चे और खुद के स्वास्थ्य के लिए ऐसा संतुलित आहार लेना बहुत ज़रूरी है, जिससे आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व मिले। डाइइटिशन और न्यूट्रीनिश्ट दीपशिखा अग्रवाल आपको सात ऐसे चीजों के बारे में बता रही हैं, जिनकी गर्भवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए।

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon2/8

Pregnancy-milk-calcium

कैल्शियम- बच्चे के समग्र विकास के लिए कैल्शियम की बहुत ज़रुरत होती है। इससे हड्डियां मज़बूत बनती हैं। इसलिए आपको दूध, पनीर और दही का भरपूर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बादाम, ब्रोकोली और तिल भी खा सकती हैं।  Also Read - क्या सिगरेट छोड़ने के बाद लंग्स पूरी तरह ठीक हो सकते हैं? जानें क्या कहती है AIIMS की स्टडी और डॉक्टर

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon3/8

Chicken-fried-rice Source Of Protien

प्रोटीन- गर्भावस्था के दौरान प्रोटीन की मात्रा में 10 ग्राम ज्यादा वृद्धि करनी चाहिए। इससे आपके और बच्चे की सेल और मसल्स के विकास में मदद मिलती है। इसके लिए अंडे और चिकन खा सकती हैं। सोया, दाल और अंकुरित भी अच्छे विकल्प हैं।

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon4/8

Diseases-depression-folic-acid In Pregnancy

फोलिक एसिड- ये बच्चे के मस्तिष्क के विकास और रीढ़ की हड्डी के लिए आवश्यक है। इसके लिए आपको फोलिक एसिड की गोली के अलावा टोफू, सोया पनीर, पालक, मेथी, लौकी, खरबूजा, मूंगफली और मक्खन का सेवन करना चाहिए।  Also Read - क्या क्रॉनिक हेपेटाइटिस से बढ़ता है लिवर कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर की राय

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon5/8

Prenatal-vitamins And Pregnancy

आयरन- इससे आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने और बच्चे के सेल के विकास में मदद मिलती है। इसके लिए आपको पालक, मेथी, ब्रोकोली, खजूर, किशमिश, अंजीर, चुकंदर और सेब का सेवन करना चाहिए।

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon6/8

Vitamin B12 During Pregnancy

विटामिन बी12- ये आप दोनों के दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए बहुत ज़रूरी है। कलेजी और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स विटामिन बी12 का अच्चा स्रोत हैं। इसके अलावा सेम और सोया मिल्क भी ले सकती हैं।  Also Read - हेड एंड नेक कैंसर के इन लक्षणों की न करें अनदेखी, बाद में पड़ सकता है भारी

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon7/8

Foods-must Eat During-pregnancy

फल- इस अवस्था में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल जैसे खरबूज, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और विटामिन सी से भरपूर संतरे का सेवन ज़रूर करना चाहिए। फाइबर से भरपूर सेब खाने से कब्ज़ की समस्या नहीं रहती है।

गर्भावस्था में किसी भी कीमत पर अपने खाने में शामिल करें ये 7 चीजें photo icon8/8

Girl-drinking-water During Pregnancy

पानी- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने और मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है। आप नारियल पानी या ताजा संतरे का रस पी सकती हैं।  Also Read - हेपेटाइटिस की समय पर स्क्रीनिंग से बच सकती है मरीजों की जान, डॉक्टर ने बताया क्यों जरूरी है टेस्ट