hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंट लेडीज को कौन से काम करने से बचना चाहिए, जानें

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 27, 2018, 9:27 PM

प्रेगनेंट लेडीज को कौन से काम करने से बचना चाहिए, जानें photo icon1/5

Work Not To Do In Pregnancy1

गर्भावस्था में महिलाओं को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। इससे आपके साथ-साथ होने वाला बच्चा दोनों ही सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवस्था में महिलाओं को कई चीजों का ध्यान रखना होता है। ये चीजें खानपान से लेकर जरूरी दवाइयां तक सभी हो सकती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे कार्य हैं जिनको महिलाओं को गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उनके होने वाले बच्चे या उनके खुद के लिए हानि का कारण बन सकता है। जानें, कौन से हैं वे काम जिन्हें प्रेगनेंट महिलाओं को करने से बचना चाहिए।

प्रेगनेंट लेडीज को कौन से काम करने से बचना चाहिए, जानें photo icon2/5

Work Not To Do In Pregnancy 2

गर्म पानी से न नहाएं- गर्म पानी से स्नान करने से कोई हानि नहीं होती, लेकिन ऐसा करने से संभव है कि आपकी बॉडी का तापमान 101 डिग्री तक पहुंच जाए। इससे आपका ब्लड प्रेशर नीचे आ सकता है। ऐसे में आपके बच्चे को ऑक्सीजन लेने में परेशानी हो सकती है। डॉक्टर भी प्रेगनेंट महिलाओं को उनके शरीर का तापमान 101 डिग्री के नीचे रखने की सलाह देते हैं। Also Read - क्या सिर्फ पानी पीना काफी है? जानें गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के लक्षण

प्रेगनेंट लेडीज को कौन से काम करने से बचना चाहिए, जानें photo icon3/5

Work Not To Do In Pregnancy 3

फलों का जूस कम ही पिएं- फलों का जूस पीना गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा होता है लेकिन फलों का जूस जरूरत से ज्यादा पीती हैं तो उससे आपको हानि भी हो सकती है। असल में फलों के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अतः फलों का जूस पीने से अच्छा है कि आप फलों को चबा-चबा कर खाएं। जूस ज्यादा पीने से गर्भवती महिला को जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा हो जाता है।

प्रेगनेंट लेडीज को कौन से काम करने से बचना चाहिए, जानें photo icon4/5

Work Not To Do In Pregnancy 4

पीठ के बल न सोएं- वैसे तो गर्भवस्था में बाईं करवट सोना ही सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन यदि आपको परेशानी हो रही है तो आप करवट बदल सकती हैं। इस बात का ख्याल रखें कि कभी भी पीठ के बल न सोएं। असल में पीठ के बल सोने से गर्भ का भार शरीर के दूसरे अंगों पर पड़ जाता है। इस कारण गर्भवती महिला को सांस लेने में समस्या आ सकती है तथा ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ने की संभावना होती है।  Also Read - बार-बार Antibiotic लेने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?

प्रेगनेंट लेडीज को कौन से काम करने से बचना चाहिए, जानें photo icon5/5

Work Not To Do In Pregnancy 5

हानिकारक गंध- प्रेगनेंट महिलाओं को हानिकारक गंध से दूर रहना चाहिए। यदि आपके घर में पेंट हो रहा है या आप खुद पेंट करने जा रही हैं, तो यह कार्य आपके तथा होने वाले बच्चे को हानि पहुंचा सकता है। असल में पेंट से निकलने वाली गंध गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होती है। अतः इस प्रकार के कार्यों से सदैव दूर रहें।