New Moms Diet After Delivery 1
महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अपने खानपान (Post-Pregnancy Diet in hindi) पर खास ध्यान देती हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद वे अपने डायट के प्रति पूरी तरह से लापरवाही बरतने लगती हैं। कई बार इसकी वजह प्रेग्नेंसी के दौरान उनका बढ़ा हुआ वजन भी होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिससे कई महिलाएं डिलीवरी होते ही, डायटिंग करने लगती हैं। इससे वे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती हैं। ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को अपनी डाइट (Healthy Diet after Delivery in hindi) का खास ख्याल रखना चाहिए। आप खुद पौष्टिक भोजन नहीं लेंगी, तो बच्चे की पौष्टिक जरूरतों को कैसे पूरा करेंगी? ऐसे में डिलीवरी के बाद प्रॉपर डायट लेना जरूरी हो जाता है ताकि आप और आपका बच्चा दोनों स्वस्थ और बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। जानें, नई बनी मांओं को खानपान (Healthy Diet after Delivery in hindi) में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-
