Tips To Get Back In Shape After Delivery 1
प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना स्वाभाविक है। यह सामान्य बात है। लगभग हर महिला का प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ता ही है। इसे कोई समस्या समझने की गलती ना करें। हां, डिलीवरी के बाद वजन कम न हो, तो चिंता की बात है। अक्सर महिलाएं डिलीवरी के बाद वजन कम न होने को लेकर परेशान हो जाती हैं। वे पहले जैसा ही फिगर पाना चाहती हैं। उसके लिए एक्सरसाइज करती हैं, खाना-पीना तक छोड़ देती हैं। ये सब करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ बातों को नियमित रूप से फॉलो करेंगी, तो दोबारा से पहले जैसा फिगर पा सकती हैं।
