पौष्टिक चीजें ही खाएं
प्रेगनेंसी में छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। एक छोटी सी गलती मां और बच्चे की सेहत पर गहरा असर डाल सकती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए मां को हेल्दी और प्रोटीन युक्त चीजें ही अपने डाइट प्लान में शामिल करनी चाहिए, जिससे दोनों सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओं को सुबह उठकर ड्राई फ्रूट्स से लेकर शाम के डिनर तक को हेल्दी बनाए रखना चाहिए, और ऐसे फ्रूट्स या वेजिटेबल्स का सेवन करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम हो। आइए आपको बताते हैं एक स्वस्थ गर्भवती महिला को सुबह के नाश्ता में क्या खाना चाहिए।
